यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rahul Gandhi in Himachal: रैली से पहले गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब पहुंचे राहुल गांधी, माथा टेक लिया आर्शीवाद
Rahul Gandhi in Himachal कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिमाचल दौरे पर हैं। गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने मत ...और पढ़ें

एएनआई, ऊना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Himachal Visit) आज हिमाचल दौरे पर हैं। गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी के निवास स्थान गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब भी दर्शन करने पहुंचे। गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने मत्था टेका और अरदास की।
एक्स पर किया पोस्ट
साथ ही उन्होंने गुरुद्वारे में कड़ाह प्रसाद भी ग्रहण किया। राहुल गांधी का गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब का दौरा ऊना में उनके सार्वजनिक चुनाव प्रचार के बीच हुआ। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के एक्स हैंडल ने भी राहुल गांधी के दौरे के बारे में पोस्ट किया। पोस्ट में कहा, 'आज राहुल गांधी ऊना में बाबा साहिब सिंह जी बेदी के दरबार पहुंचे और माथा टेका।'
यह भी पढ़ें: शिमला पहुंची प्रियंका गांधी, अगले तीन दिनों में 5 रैलियां व दो रोड़ शो करेंगी कांग्रेस महासचिव; पढ़ें पूरा शेड्यूल
राहुल ने नाहन में एक रैली को भी किया संबोधित
राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाली सरकार बनने जा रही है। इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।'
आज @RahulGandhi जी ने ऊना के दरबार बाबा साहिब सिंह जी बेदी पहुंचकर मत्था टेका।
— Congress (@INCIndia) May 26, 2024
📍 हिमाचल प्रदेश pic.twitter.com/k06MFMp66K
राहुल ने पीएम मोदी पर भी कसा तंज
इसी दौरान राहुल गांधी ने आपदा के दौरान राज्य को राहत नहीं देने को लेकर पीएम मोदी पर तंज भी कसा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर राहुल गांधी के हवाले से कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा आई थी। तब हिमाचल ने मोदी सरकार से 9,000 करोड़ रुपये मांगे थे, लेकिन उन्होंने यह पैसा नहीं दिया। जब हिमाचल को जरूरत थी केंद्र सरकार कोई मदद नहीं की।