Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में आफत की बारिश: ऊना में उफनते नाले में बह गई कार, परिवार के 4 सदस्य थे सवार

    By Ajay Kumar Tabyal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 03:36 PM (IST)

    हिमाचल में भारी बारिश के कारण ऊना के अंब में एक कार उफनते नाले में बह गई। कार में परिवार के चार सदस्य सवार थे। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ऊना के अंब में उफनते नाले में बही कार।

    2. कार सवार चार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान।

    3. एसडीएम अंब ने लोगों को जोखिम न लेने की सलाह दी।

    संवाद सहयोगी, अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह से नुकसान की खबरें आ रही हैं। चंबा व कांगड़ा में भारी बारिश के बीच दो सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, ऊना जिला के अंब क्षेत्र में एक कार नाले में बह गई। परिवार के चार लोग कार में सवार थे। यह पानी के बहाव से बेखबर नाले को पार करने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच कार तेज बहाव की चपेट में आ गई।

    स्थिति को बिगड़ता देख कार सवारों ने बिना समय गंवाए मुस्तैदी दिखाई और तुरंत वाहन से बाहर कूद गए। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही सेकंड में कार ताश के पत्तों की तरह तेज बहाव में बह गई।

    इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत यह रही कि समय पर बाहर निकलने के कारण परिवार का हर सदस्य सुरक्षित बच गया और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

    जलस्तर कम होने पर मशीनरी से निकाली कार

    बारिश थमने और नाले का जलस्तर थोड़ा कम होने के बाद नाले की सिल्ट गाद में फंसी कार को ट्रैक्टर की मदद से निकालने की कोशिश की गई लेकिन इसमें सफलता न मिलने पर फिर कार को हाइड्रा मशीन की मदद से बाहर निकाला जा सका।

    प्रशासन की एडवायजरी

    एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने अपील करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में उफनते नालों, खड्डों और नदियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। जलस्तर अचानक बढ़ने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी बारिश के बीच दो सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत, कांगड़ा में पुल से खड्ड में जा गिरा ट्रक