Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: 'पत्नी और ससुराल की प्रताड़ना से तंग इंजीनियर ने दी जान', पिता ने पुलिस के पास खोला सारा चिट्ठा; FIR दर्ज

    By Ajay Kumar Tabyal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 23 Apr 2026 03:18 PM (IST)

    ऊना में ट्रेन की चपेट में आए केमिकल इंजीनियर की मौत मामले में नया मोड़ आया है। पिता ने ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न और धमकियों का आरोप लगाते हुए आत् ...और पढ़ें

    ऊना नगर निगम के केमिकल इंजीनियर मुनीष का फाइल फोटो, जिनकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई थी।

    ऊना नगर निगम के केमिकल इंजीनियर मुनीष का फाइल फोटो, जिनकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हुई थी।

    HighLights

    1. केमिकल इंजीनियर की मौत मामले में नया मोड़, आत्महत्या का आरोप।

    2. पिता ने ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया।

    3. पत्नी, सास-ससुर, साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस।

    संवाद सहयोगी, अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में नगर निगम ऊना केमिकल इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। अंब के कलरुही में हादसा हुआ था। इंजीनियर की मौत मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि बेटे ने ससुराल पक्ष की मानसिक उत्पीड़न और धमकियों से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त की थी।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी, सास-ससुर और साली के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

    दो साल पहले हुई थी शादी

    पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता राजिंदर कुमार निवासी कलरुही ने आरोप लगाया है कि बेटे मुनीष की शादी अप्रैल 2024 में हमीरपुर में रेणुका के साथ हुई थी। वह चंडीगढ़ में निजी नौकरी करती थी। 

    पत्नी की आपत्तिजनक चैट पकड़ी

    आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी ने मुनीष को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया और जब मुनीष ने अपनी पत्नी के मोबाइल में आपत्तिजनक चैट पकड़ी तो विवाद और बढ़ गया। पिता का कहना है कि इस बात पर साली ने भी मुनीष को अपमानित किया।

    ससुराल ने की थी हाथापाई

    शिकायत के अनुसार ससुराल पक्ष ने हमीरपुर में मुनीष के साथ हाथापाई भी की थी और फरवरी माह में चंडीगढ़ में हुई एक मुलाकात के दौरान उसे बुरी तरह प्रताड़ित करते हुए दोबारा वहां न आने की धमकी दी गई थी।

    खबरें और भी

    धमकियों से तनाव में था मुनीष

    ससुराल वालों द्वारा बार-बार दी जा रही धमकियों और देख लेने की चेतावनी से मुनीष गहरे मानसिक तनाव में था। जिस कारण उसने बीती 7 मार्च की सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक पर जाकर खौफनाक कदम उठा लिया। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटे की मौत के सदमे और क्रियाकर्म में व्यस्त होने के कारण वे रिपोर्ट दर्ज करवाने में विलंब हुआ है।

    पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आया था मुनीष

    गत सात मार्च को अंब से दौलतपुर रेलवे ट्रैक पर सैर कर रहे 34 वर्षीय मुनीष की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। पहले यह बताया जा रहा था कि वह उस रोज सुबह अपने घर के पास ही रेलवे ट्रैक के किनारे टहल रहा था। इसी बीच दौलतपुर चौक से अंबाला की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन वहां से गुजरी और मुनीष उसकी चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन रोकी और घायल मुनीष को ट्रेन के जरिए ही अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पहुंचाया। जहां से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    क्या कहते हैं डीएसपी

    डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें: 'गलत दिशा में वाहन चलाना बड़ी लापरवाही', हिमाचल हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए बस चालक की सजा को सही ठहराया