Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऊना: होटल में पार्टी के बाद हत्या, पंचायत प्रधान ने युकां नेता पर चलाई 3 गोलियां; दूसरे गुट ने तलवारों से लहुलूहान किए दो

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 20 Nov 2025 11:41 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक होटल में पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष हुआ। पंचायत प्रधान ने युकां नेता पर तीन गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरे गुट ...और पढ़ें

    ऊना गोलीकांड का शिकार हुए आशु पुरी का फाइल फोटो व आरोपित की गाड़ी।

    ऊना गोलीकांड का शिकार हुए आशु पुरी का फाइल फोटो व आरोपित की गाड़ी।

    HighLights

    1. ऊना में होटल पार्टी के बाद हत्या

    2. पंचायत प्रधान ने युकां नेता को गोली मारी

    3. तलवारों से हमला, दो लोग घायल

    जागरण संवादाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में देर रात हुई वारदात से जिलेभर में दहशत का माहौल है। लालसिंगी में एक नेता के होटल पार्टी करने के बाद जैसे ही दोनों गुट बाहर आए तो उनका आमना-सामना हो गया।

    रायजादा रिसोर्ट में पार्टी के बाद बाहर आए दोनों पक्ष में पहले तो मामूली कहासुनी हुई, लेकिन बाद में गुरजीत सिंह, पुरिंदर सिंह और परमिन्दर सिंह ने पिस्तौल निकाली और आशु पुरी को तीन गोलियां मार दी। मुख्य आरोपित गुरजीत पंचायत प्रधान भी है। 

    दूसरे गुट के युवकों ने तेजधार हथियारों से किया हमला

    आशु पुरी के साथ गए युवकों ने गोली चलाने वालों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, इसमें दो लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इन दोनों की हालत भी बेहद नाजुक बताई जा रही है। 

    दोनों युवा कांग्रेस नेता थे

    बताया जा रहा है दोनों गुट युवा कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। संतोखगड़ निवासी आशु पुरी भी युवा कांग्रेस नेता है तो वहीं गुरजीत मान भी युवा कांग्रेस से संबंधित है। गुरजीत मरहाल पंचायत के प्रधान हैं। मामले को खनन विवाद से भी जोड़ा जा रहा है।

    खबरें और भी

    हत्या का मामला दर्ज

    युवा नेता आशु पुरी की हत्या करने को लेकर गुरजीत मान, पुरजिंदर उर्फ़ पींदू गांव उदयपुर व परमिंद्र निवासी सनोली के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। 

    यह भी पढ़ें: शिमला DC के नाम से आया है कोई वाट्सएप मैसेज तो हो जाएं सतर्क, साइबर ठगों ने बनाई फर्जी प्रोफाइल; कई लोगों से की चैट 

    मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस : एसपी

    पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव का कहना है कि युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पूर्व पंचायत प्रधान सहित तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर शहर में नशे में झूम रहे थे युवक-युवती, पुलिस को देखकर भाग निकली लड़की, लड़का चिट्टे समेत पकड़ा