Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल पुलिस और शराब ठेका कर्मियों में मारपीट, जांच के लिए पहुंची टीम पर हमला, कारोबारी बोला- नशे में थी खाकी

    By Rakesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:17 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मैहतपुर में पुलिस और शराब ठेका कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुल ...और पढ़ें

    ऊना के मैहतपुर शराब ठेके में स्टाफ व पुलिस कर्मियों में मारपीट हो गई।

    ऊना के मैहतपुर शराब ठेके में स्टाफ व पुलिस कर्मियों में मारपीट हो गई।

    HighLights

    1. मैहतपुर में पुलिस और शराब ठेका कर्मचारियों में मारपीट हुई।

    2. पुलिस महिला की शिकायत पर जांच के लिए ठेके पर पहुंची थी।

    3. शराब कारोबारी ने पुलिस पर नशे में हमला करने का आरोप लगाया।

    जागरण टीम, मैहतपुर/ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पंजाब से सटे मैहतपुर में एक शराब के ठेके पर बुधवार देर रात कारोबारी और पुलिस के बीच मारपीट हुई है। शराब कारोबारी और पुलिस ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यहां महिला की शिकायत पर पुलिस शराब ठेके पर पहुंची थी, जहां सेल्समैन ने पुलिस पर हमला कर दिया। 

    शराब कारोबारी का आरोप

    वहीं, शराब कारोबारी टीएन द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि उनके एक पूर्व कर्मचारी राकेश से 70 हजार रुपये पैसों के लेन-देन को लेकर दिन में बातचीत हुई थी और उसे वापस भेज दिया गया था। इसके बाद रात के समय कुछ लोग सादे कपड़ों में ठेके पर पहुंचे और सेल्समैन से कहने लगे कि यहां एक व्यक्ति को बंधक बनाकर रखा है। सेल्समैन द्वारा ऐसी किसी बात से इन्कार करने पर वे जबरन ठेके में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी।

    आरोप, नशे की हालत में पुलिस कर्मी

    कारोबारी ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी थे, जो नशे की हालत में थे। उन्होंने बिना अधिकार ठेके में प्रवेश किया और जबरन ताला लगाने का प्रयास भी किया। कारोबारी के अनुसार सेल्समैन ने उन्हें फोन कर घटना की सूचना दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। 

    महिला की शिकायत पर पहुंची थी पुलिस

    इससे पूर्व मैहतपुर पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया था कि उसके बेटे राकेश को मैहतपुर के शराब ठेके के सेल्समैन अपने साथ ले गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम युवक की तलाश में निकली और जांच के दौरान मैहतपुर स्थित एक शराब ठेके पर पहुंची। तो उक्त पिटाई और पुलिस पर हमले की बात सामने आई है।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं एसपी ऊना

    पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस की ओर से शराब ठेके के कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस टीम के साथ मारपीट करने और शराब की बोतलें तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर तथ्यों के आधार पर जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: TGT भर्ती के आरक्षण नियमों पर हिमाचल हाई कोर्ट की आयोग को नसीहत, 2 सप्ताह में पक्ष रखने का आदेश