Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ठेकेदार से 8000 रुपये रिश्वत ले रहा था PWD के विद्युत विंग का JE, हिमाचल विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर पकड़ा

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:00 PM (IST)

    ऊना में विजिलेंस ने लोक निर्माण विभाग के विद्युत विंग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) प्रवेश कुमार को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। य ...और पढ़ें

    हिमाचल विजिलेंस ने PWD विद्युत विंग के जेई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल विजिलेंस ने PWD विद्युत विंग के जेई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. विजिलेंस ने ऊना में जेई को रिश्वत लेते पकड़ा।

    2. लोक निर्माण विभाग के विद्युत विंग का अधिकारी गिरफ्तार।

    3. ठेकेदार की शिकायत पर 8,000 रुपये रिश्वत लेते दबोचा।

    जागरण संवाददाता, ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में विजिलेंस ने एक जेई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विद्युत विंग में कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को आठ हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई

    जानकारी के अनुसार बसाल निवासी एक ठेकेदार ने विजिलेंस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी कि लोक निर्माण विभाग ऊना उपमंडल के विद्युत विंग में तैनात जेई प्रवेश कुमार किसी कार्य करने की एवज में उससे आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। 

    विजिलेंस ने ट्रैप लगाया

    शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस ने प्रारंभिक स्तर पर तथ्यों की जांच की और इसके बाद ट्रैप लगाने की योजना बनाई। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विजिलेंस ऊना के डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में टीम ने विभागीय कार्यालय में जाल बिछाया। 

    पैसे पकड़ते ही दबोचा अधिकारी

    योजना के तहत शिकायतकर्ता ठेकेदार निर्धारित राशि लेकर कार्यालय पहुंचा। जैसे ही जेई ने ठेकेदार से आठ हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने रिश्वत की राशि अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी। टीम ने कार्यालय में दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की।

    खबरें और भी

    डीएसपी कार्रवाई में डटे

    आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी है। विजिलेंस के डीएसपी फिरोज खान और टीम मौके पर डटी रही। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में आफत की बारिश: पांवटा साहिब में देहरादून-चंडीगढ़ हाईवे पर जलभराव, नाहन में बह गए बाइक व स्कूटर