Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के ऊना में भीषण सड़क हादसा, बस की चपेट में आई स्कूटी; दो युवक गंभीर घायल

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 10:20 AM (IST)

    धर्मशाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक सड़क हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस और स्कूटी की टक्कर हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे पर देर रात हादसा हुआ।

    2. हरियाणा रोडवेज बस और स्कूटी की टक्कर हुई।

    3. दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, ऊना। धर्मशाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे स्कूटी घुस जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 10 बजे के बाद बसाल क्षेत्र में हुआ।

    घायलों की पहचान जिला ऊना के रायपुर सहोड़ा निवासी सुमित और अशोक के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से बस के नीचे से बाहर निकालकर निजी वाहन के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां उनका उपचाराधीन बताए जा रहे हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस (एचआर-38 जीवी-3927) धर्मशाला से चंडीगढ़ होते हुए फरीदाबाद जा रही थी। जैसे ही बस बसाल क्षेत्र में पहुंची, उसी दौरान सामने से आ रही या सड़क पर चल रही स्कूटी अचानक बस की चपेट में आ गई और बस के नीचे जा घुसी।

    हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी सवार दोनों युवक बस के नीचे फंस गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

    खबरें और भी

    सूचना मिलते ही पुलिस थाना ऊना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बस और स्कूटी को अपने कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही, स्कूटी की रफ्तार अथवा अन्य किसी कारण से हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।