विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाड़ी से टक्कर मारने के बाद बुरी तरह कुचला व्यक्ति, ऊना के अंब में रफ्तार का कहर; सड़क किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

By Ajay Kumar Tabyal Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 05 Aug 2026 01:48 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कटौहड़ कलां में सड़क किनारे एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस ने ...और पढ़ें

ऊना के अंब में अज्ञात वाहन चालक व्यक्ति को बुरी तरह से रौंद गया। (फोटो एआई से बनाया है)

ऊना के अंब में अज्ञात वाहन चालक व्यक्ति को बुरी तरह से रौंद गया। (फोटो एआई से बनाया है)

HighLights

  1. ऊना के कटौहड़ कलां में सड़क किनारे मिला क्षत-विक्षत शव।

  2. अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचला, पुलिस ने दर्ज किया मामला।

  3. मृतक की पहचान और फरार चालक की तलाश जारी, सीसीटीवी जांच।

संवाद सहयोगी, अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सड़क किनारे व्यक्ति का बुरी तरह से क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस थाना अंब के तहत कटौहड़ कलां में यह वारदात सामने आई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 

पंजोआ कलां निवासी मोहित कुमार ने बताया कि वह रात करीब दो बजे कार में अपने छोटे भाई को लेने कटौहड़ कलां ढाबे जा रहा था। जैसे ही वह कटौहड़ कलां में पीपल के पेड़ के पास पहुंचा तो उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को पड़े देखा। कार रोककर पास जाकर देखने पर पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना अंब पुलिस को दी। 

बुरी तरह कुचला हुआ था शव

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो शव बुरी तरह कुचला हुआ था। सड़क किनारे कच्ची जगह पर किसी वाहन के टायरों के निशान भी मिले।

टक्कर मारने के बाद कुचलने की आशंका

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

क्या कहते हैं डीएसपी अंब

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ-साथ फरार वाहन और चालक का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 55 लाख रुपये का मनरेगा घोटाला, 22 अधिकारी जांच के दायरे में; कई कार्यों में नहीं लगाया मटेरियल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।