Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK Hockey Match Highlights: भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, पाक को हराकर कायम रखी 10 सालों की बादशाहत

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 09:12 PM (IST)

    IND vs PAK FIH Pro Hockey League Highlights: हॉकी प्रो लीग 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला लंदन में खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने जीत हासि ...और पढ़ें

    भारत ने पाकिस्तान को हराया

    भारत ने पाकिस्तान को हराया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs PAK FIH Pro Hockey League 2026 Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला लंदन में खेला गया। मैच में पाकिस्तान ने पहले क्वार्टर में ही गोल दागकर भारत की टेंशन बढ़ा दी थी। हालांकि, टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में वापसी की और 2 गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली। भारत ने एक समय पाकिस्तान पर 4-1 की बढ़ हासिल कर ली थी। हालांकि, खेल के अंतिम पड़ाव में पाक के लिए अबू महमूद और मोईन शकील ने गोल दागा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भारत ने मुकाबले को 4-3 से अपने नाम कर लिया।