IND vs PAK Hockey Match Highlights: भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, पाक को हराकर कायम रखी 10 सालों की बादशाहत
IND vs PAK FIH Pro Hockey League Highlights: हॉकी प्रो लीग 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला लंदन में खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।

भारत ने पाकिस्तान को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs PAK FIH Pro Hockey League 2026 Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला लंदन में खेला गया। मैच में पाकिस्तान ने पहले क्वार्टर में ही गोल दागकर भारत की टेंशन बढ़ा दी थी। हालांकि, टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में वापसी की और 2 गोल दागकर बढ़त हासिल कर ली। भारत ने एक समय पाकिस्तान पर 4-1 की बढ़ हासिल कर ली थी। हालांकि, खेल के अंतिम पड़ाव में पाक के लिए अबू महमूद और मोईन शकील ने गोल दागा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भारत ने मुकाबले को 4-3 से अपने नाम कर लिया।
IND vs PAK Hockey Match LIVE: भारत ने पाकिस्तान को हराया
लंदन में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया है। पाक ने पहले क्वार्टर में गोल दागा था और शुरुआती बढ़त हासिल की थी। दूसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी की और अभिषेक ने पहला गोल दागकर स्कोर को बराबर कर दिया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में दो गोल दागे और 2-1 से बढ़त बनाई। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा रहा और सुखजीत सिंह ने गोल दागकर टीम इंडिया को 3-1 से आगे कर दिया। चौथे क्वार्टर में राजिंदर ने गोल किया और भारत को 4-1 से बढ़त मिल गई। हालांकि, खेल के अंतिम पलों में पाकिस्तान ने वापसी की और दो गोल दागे। भारत ने मैच को 4-3 से अपने नाम कर लिया और पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रखा। पाक टीम भारत के खिलाफ पिछले 10 सालों से कोई हॉकी मैच नहीं जीत सकी है।
𝘐𝘯𝘥𝘪𝘢'𝘴 𝐃𝐚𝐛𝐝𝐚𝐛𝐚 𝘰𝘷𝘦𝘳 𝘗𝘢𝘬𝘪𝘴𝘵𝘢𝘯 𝘊𝘰𝘯𝘵𝘪𝘯𝘶𝘦𝘴 ⚡
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 23, 2026
After conceding early, India responded in style through Abhishek, Nilakanta Sharma, Sukhjeet Singh and Rajinder Singh to seal a close 4-3 victory in the FIH Hockey Pro League 2025–26 in London. 💪🏑 👏… pic.twitter.com/DtgCnb9LDy
IND vs PAK FIH Pro Hockey League LIVE: अबू महमूद ने दागा गोल
पाकिस्तान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और इसका अबू महमूद ने पूरा फायदा उठाया। उन्होंने ड्रैग फ्लिक के लिए कदम बढ़ाया, नीचे की ओर शॉट लगाया और गैप ढूंढ लिया। गेंद सूरज करकेरा के पैरों के बीच से निकल गई और इसी के साथ पाकिस्तान ने दूसरा गोल किया है। अब भारत की बढ़त 4-2 हो गई है।
India vs Pakistan Hockey Match LIVE Score: राजिंदर सिंह ने दागा गोल
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए राजिंदर सिंह ने चौथे क्वार्टर में गोल दाग दिया है। इसी के साथ भारत ने मुकाबले में 4-1 से बढ़त बना ली है। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर मिलने के बाद गोल किया।
IND vs PAK Hockey Match LIVE: चौथे क्वार्टर का खेल शुरू
भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन में खेले जा रहे प्रो हॉकी लीग के मुकाबले में चौथे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। तीसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह के गोल के दम पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 3-1 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत इसी लय को आगे भी जारी रखना चाहेगा।
IND vs PAK Hockey Match LIVE: सुखजीत सिंह ने दागा गोल
सुखजीत ने शानदार फिनिश करते हुए भारत के लिए तीसरा गोल दाग दिया है। गोल की ओर पीठ करके खड़े होकर उन्होंने गेंद को एक टच दिया, घूमे और डाइव लगाते हुए टॉप कॉर्नर में जोरदार शॉट लगाया। पाकिस्तान क गोलकीपर को इसके बाद प्रतिक्रिया करने का मौका ही नहीं मिला। इसके साथ ही अब पाकिस्तान पर भारत की बढ़त 3-1 हो गई है।
IND vs PAK FIH Pro Hockey League LIVE: दूसरे हाफ का खेल शुरू
भारत और पाकिस्तान के बीच लंदन में खेले जा रहे हॉकी प्रो लीग के मुकाबले का दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। पहले क्वार्टर में पाकिस्तान के अहमद नदीम ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। दूसरे हाफ में टीम इंडिया ने वापसी की। अभिषेक ने पहला गोल दागा और भारत ने इसके साथ स्कोर बराबर कर लिया। इसके बाद नीलकांता शर्मा ने दूसरे क्वार्टर में गोल दाग दिया और इसी के साथ हरमनप्रीत सिह की अगुवाई वाली टीम ने 2-1 से बढ़त बना ली।
India vs Pakistan Hockey Match LIVE: नीलकांता शर्मा ने दागा गोल
भारत ने दूसरे क्वार्टर में जबरदस्त वापसी की है। अभिषेक के बाद टीम इंडिया के लिए नीलकंठ शर्मा ने गोल दागा है और इसी के साथ भारत ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। हरमनप्रीत का ड्रैग फ्लिक ब्लॉक हो जाता है, लेकिन रिबाउंड होकर गेंद नीलाकांता के पास जाती है, उन्होंने गोलकीपर को चकमा देकर गोल दागा। दूसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है और टीम इंडिया लय में दिखाई दे रही है।
IND vs PAK Hockey Match LIVE: भारत ने दागा पहला गोल
अभिषेक ने सर्कल के बीच से गोल दागकर भारत को बराबरी पर ला दिया। यह उनका लगातार दूसरे मैच में दूसरा गोल था। पाकिस्तान ने रिव्यू के लिए अपील की। हालांकि, फैसला बरकरार रखा गया है।
IND vs PAK Hockey Match LIVE: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। पाकिस्तान के अहमद नदीम ने पहले ही क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर मिलने पर गोल दाग दिया। पाक टीम के पास फिलहाल 1-0 की बढ़त है।
IND vs PAK Hockey Match LIVE: पाकिस्तान ने दागा पहला गोल
पाकिस्तान ने पहला गोल दाग दिया है। अहमद नदीम ने गोल किया। पाकिस्तान के कोच बेहद खुश हैं। भारत ने सुमित पर हुए फाउल का हवाला देते हुए इसके खिलाफ अपील की, लेकिन पाकिस्तान ने गोल बरकरार रखा।
India vs Pakistan FIH Pro Hockey League: दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलाया हाथ
भारत और पाकिस्तान के बीच महा-मुकाबला लंदन में शुरू हो चुका है। मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया। इससे पहले मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ नहीं मिला रहे थे।
IND vs PAK Hockey Match LIVE: पाकिस्तान की प्लेइंग-11
मुहम्मद अब्दुल्ला, मोईन शकील, वहीद अशरफ राणा, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, अहमद नदीम, गजनफर अली, मुहम्मद हम्माउद्दीन, अबू महमूद (कप्तान), अली रजा (गोलकीपर), अब्दुल मनान।
IND vs PAK Hockey Match LIVE: जुगराज सिंह को किया गया बाहर
रज करकेरा (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, अमित रोहिदास, सुखजीत सिंह, संजय, अभिषेक, राजिंदर सिंह।
IND vs PAK FIH Pro League 2026: भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 181 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान पाकिस्तान ने 82 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि भारत ने 67 मैच अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 32 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। हालांकि, हालिया प्रदर्शन देखें, तो भारत ने पाक को अपने आस-पास भी भटकने नहीं दिया है। पिछले 16 मैचों में से टीम इंडिया ने 14 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे हैं।
India vs Pakistan LIVE: भारत का प्रदर्शन
भारत का अब तक इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम इंडिया ने 4 मुकाबले खेले हैं और 2 में जीत, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, भारत ने अपने पिछले मैच में नीदरलैंड्स को हराया था और उससे पहले विश्व नंबर-1 जर्मनी को मात दी थी।
IND vs PAK Hockey Match LIVE: भारतीय हॉकी टीम
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार, सूरज करकेरा, अमित रोहिदास, सुमित, संजय, यशदीप सिवाच, अमनदीप लाकड़ा, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरंगथेम, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, आदित्य अर्जुन लालगे, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्थी।
IND vs PAK Hockey Match LIVE: पाकिस्तान हॉकी टीम
अबू बकर महमूद (कप्तान), अम्माद बट, अब्दुल्ला इश्तियाक खान, मुहम्मद अब्दुल्ला, अरबाज अहमद, मुबाशर अली, खान नदीम, सुफियान खान, मोइन शकील, वहीद अशरफ राणा, हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, उसामा बशीर, अहमद नदीम, गजनफर अली, मुहम्मद हम्माउद्दीन, रहमान अब्दुल, अफराज, वलीद राणा, उमैर सत्तार, अली रजा, अब्दुल मनान, मुहम्मद अम्माद, वकार, मुनीब उर-रहमान, जुनैद मंजूर।
IND vs PAK Hockey Match LIVE: लाइव ब्लॉग
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हॉकी मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ली वैली हॉकी और टेनिस सेंटर, लंदन में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से होने वाली है।