Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Junior Hockey World Cup: मनमीत सिंह ने अपना बर्थ-डे मनाया खास, भारत ने स्विट्जरलैंड को मात देकर क्‍वार्टर फाइनल में जगह की पक्‍की

    Updated: Wed, 03 Dec 2025 05:11 PM (IST)

    मनमीत सिंह ने दो गोल दागकर अपने बर्थ-डे को खास मनाया और भारत ने स्विट्जरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पटखनी दी। भारतीय टीम पूल चरण में अजेय रही और ...और पढ़ें

    मनमीत सिंह

    मनमीत सिंह

    HighLights

    1. भारत ने स्विट्जरलैंड को 5-0 से मात दी

    2. मनमीत सिंह ने अपने बर्थ-डे के दिन दो गोल दागे

    3. भारतीय टीम अपने ग्रुप यानी ग्रुप-बी में टॉप पर रही

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम ने बुधवार को एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी वर्ल्‍ड कप के क्‍वार्टर फाइनल में जगह पक्‍की की। भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में स्विट्जरलैंड को 5-0 से पटखनी दी। इसी के साथ भारतीय टीम ग्रुप चरण में अजेय रही।

    मनमीत सिंह ने अपना बर्थ-डे खास मनाया और मैच में दो शानदार गोल दागे। वहीं, शारदा नंद तिवारी ने दो पेनाल्‍टी कॉर्नर पर गोल दागे, जिससे भारत अंतिम-8 में जगह पक्‍की कर पाया। भारतीय टीम ग्रुप बी में शीर्ष पर रही, जहां उसके तीन मैचों में 9 अंक हैं। भारत ने ग्रुप मैचों में शानदार आक्रामक और डिफेंस का मिश्रण दिखाया।

    मनमीत ने खोला खाता

    स्विट्जरलैंड ने शुरुआत में दम दिखाया और पहले ही मिनट में पेनाल्‍टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन भारत ने शानदार डिफेंस का परिचय देते हुए उसे गोल करने से रोक दिया। फिर भारत ने तुरंत पलटवार किया और दूसरे मिनट में बर्थ-डे ब्‍वॉय मनमीत सिंह ने दिलराज सिंह द्वारा मिले पास पर गेंद को जाली में भेद दिया।

    11वें मिनट में मनमीत ने एक और गोल दागकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। दो मिनट बाद शारदा नंद तिवारी ने भारत को मिले पेनाल्‍टी कॉर्नर को गोल में तब्‍दील कर दिया। भारत जहां आक्रामक रवैया अपना रहा था, तो गोलकीपर प्रिंदे दीप सिंह ने कई महत्‍वपूर्ण बचाव करके खेल अपनी टीम के पक्ष में रखा।

    खबरें और भी

    अर्शदीप का यादगार गोल

    भारत ने 28वें मिनट में अपनी बढ़त 4-0 कर ली जब अर्शदीप सिंह ने रिवर्स स्‍लेप शॉट के जरिये गेंद को जाली के अंदर पहुंचाया। हाफ टाइम तक भारत ने 4-0 की बढ़त बना ली थी। स्विट्जरलैंड ने दो मौके बनाकर वापसी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन गोलकीपर सिंह ने उन्‍हें सफलता हासिल नहीं करने दी।

    भारत टॉप पर कायम

    54वें मिनट में शारदा नंद तिवारी ने पांचवां गोल दागकर भारत को विशाल बढ़त दिलाई। इस जीत के साथ ही भारत ने ग्रुप बी में टॉप स्‍थान हासिल किया। भारत ने तीन मैचों में 9 अंक प्राप्‍त किए। सात बार की चैंपियन और गत चैंपियन जर्मनी, भारत, अर्जेंटीना, स्‍पेन, नीदरलैंड्स और फ्रांस ग्रुप विजेता होने के कारण अंतिम-8 में पहुंचे। बेल्जियम और न्‍यूजीलैंड ने अंतिम-8 की लिस्‍ट को पूरा किया।

    यह भी पढ़ें- Junior Women World Cup: भारत की सबसे बड़ी जीत! नामीबिया को एकतरफा मुकाबले में 13-0 से रौंदा

    यह भी पढ़ें- Junior Men's Hockey World Cup: चिली के बाद भारत ने ओमान को पटका, 17-0 के विशाल अंतर से दी मात