Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाइट देखकर कोच ने बना दिया था गोलकीपर: संयोग से शुरू हुआ सफर अब पहुंचा वर्ल्ड कप तक, जानें मोहित एचएस की कहानी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:34 AM (IST)

    संयोग से गोलकीपर बने कर्नाटक के 24 वर्षीय मोहित एचएस का भारत के लिए हॉकी विश्व कप खेलने का सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है। ...और पढ़ें

    मोहित एचएस

    मोहित एचएस

    नई दिल्ली, पीटीआई। संयोग से गोलकीपर बने कर्नाटक के 24 वर्षीय मोहित एचएस का भारत के लिए हॉकी विश्व कप खेलने का सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है। वह 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में होने वाले एफआइएच हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    अनुभवी गोलकीपर सूरज करकेरा के साथ मोहित भारतीय टीम के दो गोलकीपरों में शामिल हैं। यह उपलब्धि उनके अब तक के प्रेरणादायक सफर का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोहित का अनुभव करकेरा जितना नहीं है, लेकिन हाल के महीनों में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया है।

    खासकर एफआइएच प्रो लीग के अंतिम चरण में उनके दमदार खेल ने चयनकर्ताओं का भरोसा और मजबूत किया। मोहित का गोलकीपर बनने का सफर पूरी तरह संयोग से शुरू हुआ था। स्कूल की हाकी टीम में गोलकीपर नहीं होने के कारण उनके कोच ने उनकी लंबाई को देखते हुए उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए चुना।
    यह अप्रत्याशित मौका धीरे-धीरे उनके सफल करियर की नींव बन गया। इसके बाद उन्होंने जूनियर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और फिर सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाते हुए लगातार आगे बढ़ते गए।

    यह भी पढ़ें- केसरिया रंग पर इतना बवाल क्यों? पूर्व गोलकीपर श्रीजेश ने जर्सी विवाद को बताया फिजूल, कहा- फोकस सिर्फ मेडल पर हो

    यह भी पढ़ें- हॉकी के मैदान पर भारत-मलेशिया की टक्कर, बेंगलुरु के SAI सेंटर में 8 मैचों की रोमांचक सीरीज का होगा आयोजन

    खबरें और भी