Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hockey, Olympics: भारतीय हॉकी टीम के सामने होगी ग्रेट ब्रिटेन की चुनौती, क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल हुआ जारी

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 06:49 PM (IST)

    बेल्जियम पूल बी में पांच मैच में चार जीत और एक ड्रॉ के साथ टॉप पर स्थान रहा। भारत तीन जीत एक ड्रॉ और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया तीस ...और पढ़ें

    क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से होगा भारत का सामना। फोटो- ANI
    क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से होगा भारत का सामना। फोटो- ANI

    HighLights

    1. क्वार्टर फाइनल में भारत के सामने होगी ग्रेट ब्रिटेन की चुनौती
    2. एक ही दिन खेले जाएंगे सारे क्वार्टर फाइनल के मैच
    3. टोक्यो ओलंपिक का कमाल दोहराना चाहेगा भारत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अभी तक उम्दा खेल दिखाया। पूल मैच में बेल्जियम के खिलाफ मैच गंवा के अलावा अभी तक कोई भी मैच नहीं हारी है। अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के अलावा भारत ने तीन मैच जीते हैं। भारत ने न्यूजीलैंड, आयरलैंड और मजबूत ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई है। भारत क्वार्टर फाइनल में दो मैच खेलेगा।

    हॉकी सभी पूल मैच खत्म होने के बाद क्वार्टर फाइनल के मैच खेले जाएंगे। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से मात दी। यह टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच था। ग्रुप की चुनौती अब खत्म हो चुकी है। भारतीय हॉकी टीम की अब असल परीक्षा शुरू होने वाली है। रविवार से नॉकआउट की परीक्षा शुरू होगी। जानिए कितना मुश्किल है भारत का आगे का सफर।

    ग्रेट ब्रिटेन से होगा भारत का सामना

    ग्रुप लीग खत्म होने के बाद भारत पूल-बी में दूसरे स्थान पर रहा था। बेल्जियम पहले स्थान पर रहा। अब क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा। क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन की बाधा पार करने के बाद भारतीय हॉकी टीम जर्मनी और अर्जेंटीना मैच की विजेता टीम से दूसरा मैच होगा। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

    यह भी पढे़ं- Olympics 2024 Hockey: बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को दिया जख्म, पेरिस ओलंपिक में 2-1 से हराया

    यह है क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल

    • 4 अगस्त, पहला क्वार्टर फाइनल, भारत vs ब्रिटेन, दोपहर डेढ़ बजे से
    • 4 अगस्त, दूसरा क्वार्टर फाइनल, बेल्जियम vs स्पेन, शाम 4 बजे से
    • 4 अगस्त, तीसरा क्वार्टर फाइनल, नीदरलैंड्स vs ऑस्ट्रेलिया, रात 9 बजे से
    • 4 अगस्त, चौथा क्वार्टर फाइनल, जर्मनी vs अर्जेंटीना, रात 11.30 बजे से

    यह भी पढे़ं- Olympics Hockey: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का विजय अभियान जारी, आयरलैंड को 2-0 से हराकर दर्ज की दूसरी जीत

    खबरें और भी