Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vece Paes Died: लिएंडर पेस के पिता वेस का निधन, हॉकी टीम को दिलाया था ओलंपिक मेडल; शोक में खेल जगत

    Updated: Thu, 14 Aug 2025 10:29 AM (GMT+05:30)

    Vece Paes Died 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 वर्ष की आय ...और पढ़ें

    Vece Paes Died: टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के पिता वेस का 80 साल की उम्र में निधन,
    Vece Paes Died: टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के पिता वेस का 80 साल की उम्र में निधन,

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vece Paes Died: पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी वेसे पेस, जो 1972 म्यूनिख ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता, उनका गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेस पेस पार्किंसंस बीमारी से जूझ रहे थे और मंगलवार सुबह उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    Vece Paes Died: वेस का 80 साल की उम्र में निधन

    दरअसल, वेस (Vece Paes Died) ने भारतीय खेलों के लिए काफी अहम योगदान दिया। वह भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर की पोजिशन पर खेलते थे। इसके अलावा उन्होंने फुटबॉल, क्रिकेट और रग्बी जैसे कई खेलों में भी हाथ आजमाए। वेस पेस 1996 से 2002 तक भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत थे।

    एक खेल चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने कई खेल संगठनों के साथ चिकित्सा सलाहकार के रूप में काम किया, जिनमें एशियन क्रिकेट काउंसिल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और भारतीय डेविस कप टीम शामिल हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Leander Paes (@leanderpaes)

    यह भी पढ़ें: मनदीप सिंह के दो गोल की बदौलत जीता पंजाब, फाइनल में झारखंड को हराया

    वेस के बेटे ने भी जीता ओलंपिक पदक

    1972 में ओलंपिक में हॉकी टीम को पदक दिलाने वाले वेस पेस के बेटे ने उनके इस जीत के 24 साल बाद अटलांटा ओलंपिक 1996 में भारतीय टेनिस को पहला और एकमात्र पदक दिलाया था। लिएंडर ने पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता था। 1952 के बाद भारत का ओलंपिक इंडिविजुअल स्पोर्ट्स में ये पहला पदक था। इसी साल केडी जाधव ने ऐसा किया था। वेस हमेशा अपने बेटे लिएंडर की तारीफ किया करते थे। पिता-बेटे का रिश्ता काफी गहरा था।