Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कन्हैया तुम कहां हो... जम्मू में तीन दिन से लापता छात्र, 10वीं का एग्जाम देेने घर से निकला था, मां का रो-रोकर बुरा हाल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:18 PM (IST)

    जम्मू के कानाचक्क से दसवीं की परीक्षा देने निकला छात्र कन्हैया तीन दिनों से लापता है, जिससे उसकी मां सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने लोगों से म ...और पढ़ें

    लापता छात्र कन्हैया की मां ने लगाई मदद की गुहार।

    लापता छात्र कन्हैया की मां ने लगाई मदद की गुहार

    HighLights

    1. दसवीं की परीक्षा देने निकला छात्र कन्हैया लापता।

    2. तीन दिनों से घर नहीं लौटा, मां सीमा परेशान।

    3. कानाचक्क पुलिस थाने में शिकायत दर्ज, जांच जारी।

    जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू के कानाचक्क इलाके से दसवीं की परीक्षा देने के लिए घर से निकला एक किशोर पिछले तीन दिनों से लापता है। छात्र की मां सीमा अपने बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही हैं। बेटे के घर वापस नहीं लौटने से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने छात्र को कहीं देखा हो तो तत्काल पुलिस या परिवार को इसकी सूचना दें।

    परिवार के अनुसार, छात्र का नाम कन्हैया है और वह कानाचक्क इलाके का रहने वाला है। वह मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दसवीं की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था, लेकिन परीक्षा देने के बाद वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    कानाचक्क पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज

    परिजनों ने बताया कि इससे पहले छात्र कभी इस तरह घर से गायब नहीं हुआ था। परिवार के अनुसार, न तो घर में उसका किसी से विवाद हुआ था और न ही ऐसी कोई बात सामने आई थी जिससे उसके इस तरह लापता होने की आशंका हो। परिजनों ने कानाचक्क पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई है।

    परिवार के सदस्यों के अनुसार, पुलिस की ओर से छात्र के साथ दो अन्य युवकों के जाने की जानकारी दी गई है। एक युवक की पहचान लाल शर्ट पहने लड़के के रूप में बताई जा रही है, हालांकि परिवार ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र के साथ परीक्षा देने वाले अन्य विद्यार्थियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

    खबरें और भी

    मां सीमा की लोगों से भावुक अपील

    वहीं,बेटे के लापता होने से परेशान मां सीमा ने भावुक होकर लोगों से अपील की कि यदि किसी को उनका बेटा कहीं दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना दें। उन्होंने अपने बेटे से भी अपील करते हुए कहा कि वह जहां भी है, वापस घर आ जाए। मां ने कहा कि उन्हें अपने बेटे का इंतजार है और उसके घर लौटने तक उनकी चिंता कम नहीं होगी।