यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: जम्मू-रियासी सीट से 23 प्रत्याशी मैदान में बचे, तीन के नाम खारिज; 26 को होगा मतदान
जम्मू-रियासी लोकसभा सीट (Jammu-Reasi Lok Sabha Seat) से अब 23 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में बचे हैं। कुल 26 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जब कागजों ...और पढ़ें

HighLights
- जम्मू-रियासी सीट से 23 प्रत्याशी मैदान में बचे, तीन के नाम खारिज।
- जम्मू-रियासी लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को होगा मतदान।
- पिछली बार 23 उम्मीदवारों में मुकाबला, जुगल किशोर विजयी।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-रियासी लोकसभा सीट (Jammu-Reasi Lok Sabha Seat) से अब 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रह गए हैं। 26 उम्मीदवारों ने नामांकन दायर किया था। शनिवार को इन नामांकन पत्रों की जांच हुई जिसमें तीन उम्मीदवारों के नामांकन नियमानुसार खारिज कर दिए गए।
इस सीट पर 26 अप्रैल को होगा मतदान
जिन्होंने नामांकन खारिज किए उनमें दो कविरंग और एक निर्दलीय उम्मीदवार था। जिसका नामांकन पत्र नियमानुसार अधूरा था। इस सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। उम्मीदवार आठ अप्रैल दोपहर तीन बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। शनिवार को जिन दो कवरिंग उम्मीदवारों के नामांकन खारिज किए गए।
पिछली बार 23 उम्मीदवारों में मुकाबला, जुगल किशोर विजयी
उनमें बहुजन समाज पार्टी (BSP) के चरणजीत व कांग्रेस की इंदिरा भल्ला शामिल थी। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार (Independent Candidate) रविंद्र सिंह का नामांकन खारिज हुआ। गत 2019 के संसदीय चुनाव में 23 उम्मीदवारों में मुकाबला हुआ था। इसमें जुगल किशोर विजयी रहे थे।
यह भी पढ़ें: Jammu News: आतंकियों पर कहर बरपाएंगी महिला एसओजी, चुनाव से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी
निर्दलीय उम्मीदवार
अतुल रैना
बंसी लाल
परसीन सिंह
डा. प्रिंस रैना
राज कुमार
रूप कृष्ण धर
सतीश पुंछी
सुरेंद्र सिंह
शब्बीर अहमद
सीडी शर्मा
कर्णजीत
नरेश कुमार टल्ला
विक्की कुमार
17 लाख मतदाता
जम्मू-रियासी सीट (Lok Sabha Election 2024) पर 17 लाख 67 हजार 837 मतदाता हैं। इनमें जम्मू जिले (Jammu News) के 11 लाख 78 हजार 431, सांबा में 2 लाख 58 हजार मतदाता, रियासी जिले में 2.34 लाख मतदाता हैं।
खबरें और भी
पंजीकृत राजनीतिक दलों से
एकम सनातन भारत दल के अंकुर शर्मा।
जम्मू-कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट के स्वामी दिव्यानंद।
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के रत्तन लाल।
नेशनल अवामी युनाइटेड पार्टी की शिखा बंद्राल।
आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के कारी जहीर अब्बास भट्टी।
हिंदोस्तान शक्ति सेना के गणेश चौधरी।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha ELection 2024: कभी रिमोट से चलाते थे राजनीति, आज खुद अस्तित्व के लिए जूझ रहे पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद