Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू में दो लड़कियों ने की शादी! लाल चूड़ा पहन शेयर किया वीडियो, बोलीं- हम मर्जी से साथ, एग्रीमेंट भी बना लिया

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:39 PM (IST)

    जम्मू में एक शादीशुदा और एक कुंवारी युवती घर छोड़कर चली गईं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मर्जी से साथ रहने और एक-दूसरे से प्यार करने का ...और पढ़ें

    जम्मू में दो युवतियों ने वीडियो शेयर कर शादी का दावा किया है।

    जम्मू में दो युवतियों ने वीडियो शेयर कर शादी का दावा किया है।

    HighLights

    1. जम्मू में दो युवतियां घर छोड़कर एक साथ चली गईं।

    2. सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शादी का दावा किया।

    3. परिवारों से भावनाओं को समझने की अपील, वीडियो तेजी से वायरल।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कुंवारी युवती कथित तौर पर एक शादीशुदा युवती के साथ घर छोड़ कर चली गई। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दावा किया है कि वे अपनी मर्जी से साथ हैं और एक-दूसरे से प्यार करती हैं। 

    बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां छंब, अखनूर सेक्टर की हैं। एक युवती के परिजनों ने संबंधित थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है।

    सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

    दोनों ने करीब 3 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें एक युवती ने हाथों में लाल रंग का चूड़ा पहना है तो दूसरी ने हरे रंग की शर्ट पहनी है। वीडियो में दोनों का कहना है कि उन्होंने अपने परिवारों से शादी की बात की थी, लेकिन परिवार ने उनकी भावनाओं को नहीं समझा। उनका कहना है कि अगर परिवार उनकी बात मान लेता तो उन्हें घर छोड़ने की नौबत नहीं आती।

    'हम घर से कुछ भी लेकर नहीं आए'

    वीडियो में एक युवती कहती है, 'हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। न इस पर किसी का दबाव है, न मुझ पर। हम अपनी मर्जी से साथ हैं। हम घर से कुछ भी लेकर नहीं आए हैं और किसी ने किसी को कोई लालच नहीं दिया है।' दूसरी युवती भी वीडियो में कहती है कि उसने अपने साथी को पाने के लिए बहुत संघर्ष किया है और वह उसके बिना नहीं रह सकती।

    दोनों की परिवारों से अपील

    दोनों परिवारों से अपनी भावनाओं को समझने की अपील करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक युवती ने शादी करने का भी दावा किया है। दोनों का कहना है कि दोनों ने एग्रीमेंट भी बना लिया है. अगर कल को हमें कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार हमारे घर वाले होंगे।

    खबरें और भी

    हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।