यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amarnath Yatra के लिए 23वां जत्था रवाना, अब तक 3.75 लाख श्रद्धालुओं ने किए पवित्र गुफा के दर्शन
Amarnath Yatra 2024 अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। तीर्थयात्रियों का 23वां जत्था रवाना हुआ है। अब तक साढ़े ...और पढ़ें

HighLights
- दो रास्तों में बंटा है अमरनाथ यात्रा का मार्ग
- पिछले वर्ष 4.5 लाख यात्रियों ने किए थे दर्शन
- अब तक 3.75 लाख के पार पहुंच गई संख्या
पीटीआई, जम्मू। Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का 23वां जत्था रवाना हो गया है। 654 महिलाओं सहित 3,471 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए आधार शिविर से रवाना हुए।
23वें जत्थे में 93 साधु और 34 साध्वियां शामिल
तीर्थयात्रियों के 23वां जत्थे में 93 साधु और 34 साध्वियां भी शामिल हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में 114 वाहनों के काफिले में सुबह तीन बजे भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।
अमरनाथ यात्रा के हैं दो मार्ग
2,398 तीर्थयात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे मार्ग के माध्यम से वार्षिक तीर्थयात्रा करने के लिए पहलगाम पहुंचेंगे। साथ ही 1,073 ने गांदरबल जिले में छोटे लेकिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना है।
यह भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2024: तीर्थयात्रियों का 22वां जत्था हुआ रवाना, अब तक 3.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु कर चुके दर्शन
19 अगस्त को समाप्त होगी यात्रा
इस वर्ष अब तक 3.75 लाख से अधिक तीर्थयात्री गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किये। यात्रा 29 जून को शुरू हुई और 19 अगस्त को समाप्त होने वाली है।