Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बालटाल से अमरनाथ यात्रा जारी, सोमवार को साढ़े सात हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 07:02 AM (IST)

    अमरनाथ यात्रा बालटाल मार्ग से जारी है, सोमवार को 7507 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए, जिससे कुल आंकड़ा 4.64 लाख के पार हो गया। ...और पढ़ें

    बालटाल से अमरनाथ यात्रा जारी। फाइल फोटो

    बालटाल से अमरनाथ यात्रा जारी। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बालटाल से अमरनाथ यात्रा सुचारु रूप से जारी है।

    2. सोमवार को 7507 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए।

    3. माउंटेन रेस्क्यू टीमों ने 52 श्रद्धालुओं को बचाया।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। बालटाल से अमरनाथ यात्रा जारी है। सोमवार का 7507 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। इसके साथ यात्रा आंकड़ा 46,4697 तक पहुंच गया है। पिछले साल 32 दिन की यात्रा में 414311 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। मरम्मत कार्य के चलते पारंपरिक पहलगाम रूट से यात्रा पहले से स्थगित चल रही है। दोनों यात्रा ट्रैक पर बीच बीच में बारिश हो रही है।

    इस बीच तड़के आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 1056 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल के लिए गया। अब तक आधार शिविर जम्मू से यात्रा के लिए 1.40 लाख श्रद्धालु घाटी की ओर जा चुके हैं। मौसम में उतार चढ़ाव और यात्रा के कुछ दिन स्थगित रहने से यात्रा में कमी आई है।

    हालांकि, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। वहीं, यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस की माउंटेन रेस्क्यू टीमों ने सोमवार को बजरी नाला, बारीमार्ग, रेलपथरी, जेड मोड़, अपर होली केव, लोअर होली केव सहित विभिन्न स्थानों पर 52 श्रद्धालुओं को आक्सीजन सपोर्ट और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

    उपचार के बाद सभी श्रद्धालुओं की तबीयत में सुधार हुआ और वे सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा आगे जारी रखने में सफल रहे। एक अन्य घटना में हरियाणा निवासी 62 वर्षीय श्रद्धालु सुरेश कुमार प्वाइंट नंबर 40 और 41 के बीच आक्सीजन की कमी के कारण बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही एमआरटी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एमआरटी तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने संयुक्त बचाव अभियान चलाया।

    खबरें और भी

    श्रद्धालु को स्ट्रेचर के माध्यम से तत्काल रेलपथरी मेडिकल कैंप पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी एजेंसियों की त्वरित और समन्वित कार्रवाई से श्रद्धालु को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी।

    इसी बीच चार जेकेएपी आइआर के कमांडेंट एवं एसएसपी रविंदर पाल सिंह ने बालटाल स्थित संजय कंपनी में अधिकारियों और जवानों का दरबार आयोजित कर प्रशासनिक एवं परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को अनुशासन, पेशेवर दक्षता तथा कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय, टीमवर्क और त्वरित संचार पर बल दिया।