विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amarnath Yatra: तीन दिन बाद बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था हुआ रवाना, अब तक 4.35 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Wed, 16 Aug 2023 12:01 PM (IST)

मौसम खराब के चलते तीन दिन के बाद आज बुधवार को बाबा श्री अमरनाथ की यात्रा के लिए 834 श्रद्धालुओं का 39 वां जत्था यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से पहलगाम ...और पढ़ें

तीन दिन बाद बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था हुआ रवाना, अब तक 4.35 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन
तीन दिन बाद बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था हुआ रवाना, अब तक 4.35 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन

जम्मू, राज्य ब्यूरो। तीन दिन के बाद आज बुधवार को बाबा अमरनाथ की यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए 834 श्रद्धालुओं का 39 वां जत्था (39th Batch of Amarnath Yatra) यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 248 श्रद्धालुओं में 197 पुरुष, 44 महिलाएं, 7 बच्चे शामिल थे।

586 श्रद्धालु हुए रवाना

पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 586 श्रद्धालुओं में 417 पुरुष, 102 महिलाएं, 67 साधु शामिल थे। वहीं श्रीनगर के दशनामी अखाड़ा से महंत दीपेंद्र गिरि जी के नेतृत्व में छड़ी मुबारक आज शंकराचार्य मंदिर के लिए रवाना होगी। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में कमी का सिलसिला जारी है।

31 अगस्त को होगी संपन्न

एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा के लिए अब तक करीब 4.35 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए हैं। यात्रा के दोनों मार्गों पर चालीस लंगर ही बचे हैं। इस बार यात्रा 62 दिन की है और रक्षाबंधन वाले दिन 31 अगस्त को संपन्न होगी।