Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम खुलते ही बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा बहाल, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने से नए जत्थे पर ब्रेक

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:45 AM (IST)

    मौसम साफ होने के बाद शनिवार को बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

    बालटाल मार्ग से सुचारु हुई अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो)

    बालटाल मार्ग से सुचारु हुई अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा शनिवार को बहाल हुई।

    2. जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद होने से जत्था नहीं गया।

    3. पहलगाम मार्ग मरम्मत कार्य के कारण अभी बंद है।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। मौसम साफ होने के बाद बालटाल मार्ग से बाबा अमरनाथ यात्रा को शनिवार बहाल कर दिया गया। अलबत्ता जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह बंद होने के कारण जम्मू से श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना नहीं किया।

    पहलगाम मार्ग से यात्रा फिलहाल बंद है। भारी बारिश के कारण गत शुक्रवार को बालटाल मार्ग से यात्रा को स्थगित किया था। बालटाल मार्ग पर बारिश नहीं हुई, बादल छाए रहे लेकिन मौसम में सुधार को देखते हुए प्रशासन ने सुबह बालटाल मार्ग से श्रद्धालुओं को रवाना कर दिया गया।

    तीन जुलाई से शुरू हुई यात्रा के लिए अब तक करीब साढ़े चार लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए हैं। पहलगाम मार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहे हैं इसलिए यात्रा बंद है। अभी यात्रा में करीब एक महीने का समय शेष है।

    यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के सुचारु होने व मौसम साफ रहने पर यात्रा के श्रद्धालुओं के जत्थे को रविवार रवाना किया जाएगा। यात्रा को करीब एक महीने का समय हो जाने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में कमी का सिलसिला शुरू हो गया है।