क्या आर्टिकल 370 हटने के बाद सच में बदले जम्मू-कश्मीर के हालात? पूर्व DGP एसपी वैद ने बताई जमीनी हकीकत
Article 370 Abrogation Anniversary: पूर्व डीजीपी शीश पाल वैद के अनुसार, अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात सुधरे हैं और हिंसा में 70% कमी ...और पढ़ें
-1785914484134_m.webp)
पूर्व डीजीपी ने कहा- अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास।
HighLights
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात सुधरे।
हिंसा में लगभग 70 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी आई।
केंद्रीय कानूनों से सामाजिक न्याय और लोगों को लाभ।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद प्रदेश में हालात में सुधार हुआ है और हिंसा में कमी आई है। यह कहना है जम्मू कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक शीश पाल वैदका। दैनिक जागरण से बात करते हुए वैद ने बताया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कई ऐसे केंद्रीय कानून जम्मू-कश्मीर में लागू हुए, जो पहले लागू नहीं थे।
उन्होंने कहा कि अब इन कानूनों का लाभ लोगों को मिल रहा है और सामाजिक न्याय की दिशा में भी बदलाव आया है। उनके अनुसार पहले आरक्षण समेत कई केंद्रीय प्रावधान यहां पूरी तरह लागू नहीं होते थे, लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के बाद स्थिति बदल गई।
जम्मू-कश्मीर में हिंसा में 70 प्रतिशत तक कमी आई
पूर्व डीजीपी ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र सरकार के सीधे हस्तक्षेप से जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद सुरक्षा स्थिति में बदलाव के सवाल पर उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा में करीब 70 प्रतिशत तक कमी आई है।
अब फोकस आम जनता तक लाभ पहुंचाने पर
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सीधे नियंत्रण और नए कानूनों के लागू होने से परिस्थितियां पहले की तुलना में बेहतर हुई हैं।अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले पर अब सुप्रीम कोर्ट की मुहर भी लग चुकी है।
खबरें और भी
ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से इस फैसले को चुनौती देने की बात का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब मुख्य बात यह है कि लागू हुए नए कानूनों और व्यवस्थाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है।