यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu News: पर्यटकों को लुभाने के लिए आज जंबू जू में होगा स्नेक शो, अजगर-कोबरा समेत दिखाए जाएंगे कई प्रजाति के सांप
Jambu Zoo Snakes Show जंबू जू घूमने के लिए लोगों को आकर्षित करने के लिए यहां बने ओपन एयर थियेटर में रविवार को स्नेक शो का आयोजन होगा। जिसमें सांपों की ...और पढ़ें

HighLights
- पर्यटकों को लुभाने के लिए आज जंबू जू में होगा स्नेक शो
- कामन क्रेत और कोबरा बेहद खतरनाक
- ओपन एयर थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन, घोषणा बाकी
जागरण संवाददाता, जम्मू। जंबू जू घूमने के लिए लोगों को आकर्षित करने के लिए यहां बने ओपन एयर थियेटर में रविवार को स्नेक शो का आयोजन होगा। इसमें सांपों की कई प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्नेक शो में अजगर के अलावा खतरनाक विषधर कोबरा, कामन क्रेत, रसल वाइपर जैसे सांप भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
इसके लिए जंबू जू प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जंबू जू प्रशासन की तरफ से सांपों के लिए अलग-अलग चैंबर बनाए गए हैं। स्नेक शो देखने के लिए आने वाले लोगों को सांपों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
जम्मू के जंगलों में काफी मात्रा में अजगर
विशेषज्ञ लोगों को सांपों की पहचान करने के बारे में भी बताएंगे। उन्हें यह भी बताया जाएगा कि यदि किसी के घर में सांप आ जाए तो क्या करना चाहिए। गौरतलब है कि जम्मू के जंगलों में अजगर काफी पाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Kathua News: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह Viksit BHarat Sankalap Yatra में हुए शामिल, कहा-यहां सरकार आपके द्वार
कामन क्रेत और कोबरा बेहद खतरनाक
कई बार मांडा व अन्य इलाकों में लोगों को अजगर दिख जाते हैं। वहीं, कोबरा सांप जम्मू के कंडी इलाके में बहुतायत में पाया जाता है। कोबरा सांप बेहद खतरनाक है। इसी तरह कामन क्रेत सांप भी खतरनाक हैं, जिसके काटने पर यदि समय पर उपचार नहीं हुआ तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।
खबरें और भी
ओपन एयर थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी होगा आयोजन, घोषणा बाकी
जंबू जू प्रशासन की तरफ से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ओपन एयर थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने हैं, हालांकि अब तक इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है।