बाबा अमरनाथ यात्रा ने पार किया चार लाख का आंकड़ा, जम्मू से 4474 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से रवाना
बाबा अमरनाथ यात्रा ने चार लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि पहलगाम मार्ग मरम्मत के कारण बंद है। जम्मू से 4474 श्रद्धालुओं का जत्था बालटाल ...और पढ़ें
-1785069438734_m.webp)
बाबा अमरनाथ यात्रा ने पार किया चार लाख का आंकड़ा। फाइल फोटो
HighLights
यात्रा ने चार लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार किया।
जम्मू से 4474 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।
पहलगाम मार्ग मरम्मत के कारण फिलहाल बंद है।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। मौसम साफ होने के बाद बालटाल मार्ग आज रविवार को भी खुला रहा। मौसम साफ होने के बाद बाबा अमरनाथ यात्रा सुचारू हो गई है। बाबा अमरनाथ यात्रा ने आज चार लाख की संख्या को पार कर लिया।
पहलगाम मार्ग से यात्रा को फिलहाल बंद रखा गया है। पहलगाम मार्ग पर मरम्मत कार्य चलाए जा रहे हैं। बालटाल से लेकर पवित्र गुफा तक हालांकि बादल छाए रहे लेकिन मौसम साफ रहा। वहीं जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रविवार सुबह बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 4474 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।
जत्था दोपहर तक बालटाल पहुंच गया। यह यात्रा का 19 वां जत्था था, जो 166 वाहनों के काफिले में सुबह 2:40 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। जत्थे के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु सीधे ही बालटाल पहुंच गए थे जो आज सुबह ही पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गए थे।
हाल ही में हुई भारी बारिश से पारंपरिक पहलगाम मार्ग को नुकसान पहुंचने के कारण इस मार्ग पर मरम्मत और रखरखाव का कार्य जारी है। इसी वजह से रविवार को जम्मू से पहलगाम आधार शिविर के लिए किसी भी श्रद्धालु को रवाना नहीं किया गया। फिलहाल यात्रा केवल बालटाल मार्ग से संचालित की जा रही है।
खबरें और भी
कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने बताया कि पहलगाम मार्ग पर आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने तक यात्रा बालटाल मार्ग से जारी रहेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली सलाह का पालन करने और यात्रा के सुचारु संचालन में सहयोग करने की अपील की।
तीन जुलाई से शुरू हुई 57 दिवसीय श्री अमरनाथ यात्रा अब तक सुचारु रूप से जारी है। हालांकि छह दिन तक खराब मौसम बाधा बन रहा और आज शाम तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या चार लाख पार कर गई। यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है।