Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'राज्य का दर्जा मांगते ही क्यों होने लगते हैं हमले?' कुलगाम टेरर अटैक की टाइमिंग पर फारूक ने उठाया सवाल तो भड़की BJP

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 03:13 PM (IST)

    कुलगाम में श्रमिकों की हत्या पर फारूक अब्दुल्ला के बयान को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। भाजपा के तरुण चुग ने उनके बयान को आतंकियों को बचाने वाला प् ...और पढ़ें

    कुलगाम आतंकी हमले पर फारूक अब्दुल्ला के बयान पर तरुण चुग का पलटवार।

    कुलगाम आतंकी हमले पर फारूक अब्दुल्ला के बयान पर तरुण चुग का पलटवार।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। कुलगाम जिले में आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की हत्या के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रधान फारूक अब्दुल्ला ने श्रमिकों की हत्या को राज्य के दर्ज की मांग के साथ जोड़ा है।

    उन्होंने सवाल उठाया था कि कश्मीर में ऐसी हत्याएं उस समय ही क्यों होती है, जब हम जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा मांग रहे होते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू-कश्मीर के प्रभारी तरुण चुग ने फारूक अब्दुला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कुलगाम में निर्दोष श्रमिकों की हत्या जघन्य आतंकी कृत्य है।

    ऐसे संवेदनशील समय में आतंकियों व उनके आकाओं पर सवाल उठाने के बजाय संदेह व भ्रम फैलाने की कोशिश करना निंदनीय है। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों व सीमा पार उनके आकाओं को बचाने वाले प्रचार को बढ़ावा देते हैं।

    उन्होंने कहा कि श्रमिकों की हत्या मानवता पर हमला है और ऐसे आतंकी कृत्यों की कठोर शब्दों में निंदा होनी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ भारत जीरो टालरेंस की नीति अपनपा रहा है। देश आतंक तथा उसके समर्थकों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई जारी रखेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कुलगाम आतंकी हमला: बातचीत की, पानी मांगा और मजदूरों पर चला दी गोली; लतीफ बट बैग में छिपाकर लाया था राइफल