Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu News: तीन ट्रकों में मवेशियों को लादकर की जा रही थी तस्करी, कश्मीर पहुंचने से पहले पुलिस ने धरदबौचा

    By Jagran NewsEdited By: Gurpreet Cheema
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 12:34 PM (IST)

    जम्मू पुलिस ने मवेशी तस्करी का बड़ा प्रयास विफल करते हुए तीन ट्रक चालकों को पकड़ा है। यह चालक ट्रक में फलों के नाम पर मवेशियों को कश्मीर लेकर जा रहे थ ...और पढ़ें

    पुलिस ने तीन ट्रकों से मवेशियों को मुक्त करवाया। (फाइल फोटो)
    पुलिस ने तीन ट्रकों से मवेशियों को मुक्त करवाया। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जम्मू से कश्मीर मवेशियों की तस्करी के लिए जा रहे तीन ट्रकों को पुलिस ने रोका
    2. मौके से 28 मवेशियों को कराया गया मुक्त
    3. पूरे मामले में चालकों से पूछताछ की जा रही है

    जम्मू, जागरण संवाददाता। Jammu News:  मनवाल पुलिस ने मवेशी तस्करी के बड़े प्रयास को विफल करते हुए मवेशियों से लदे तीन वाहनों को जब्त किया है। इन वाहनों में मवेशियों की तस्करी की जा रही है, जिन्हें जम्मू से कश्मीर घाटी बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इन तीन वाहनों में से कुल 28 मवेशियों को मुक्त करवाया है।

    पुलिस ने तीनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध झज्जरकोटली पुलिस थाने में जिला आयुक्त जम्मू के आदेश का पालन ना करने, मवेशियों से क्रूरता करने का मामला दर्ज किया गया है। रविवार देर शाम को मनवाल पुलिस ने मवेशी तस्करी की सूचना मिलने पर नडाल में नाका लगाया था।

    इस दैरान अब जिला सांबा से ऊधमपुर की ओर जा रहे तीन ट्रकों को जांच के लिए रोका गया। ट्रक के चालकों लियाकत अली, मोहम्मद रफीक और बशीर अली ने पुलिस को बताया कि वे फल लेने के लिए कश्मीर जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: भारतीय सेना को जल्‍द मिलेगा Anti GPS Jamming डिवाइस, युद्ध के मैदान में दोस्त या दुश्मनों की करेगा पहचान

    ट्रक खुले तो निकले 28 मवेशी

    बाद में इन फलों को उन्होंने पंजाब की मंडी में पहुंचाना है। चूंकि, पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक में मवेशियों की तस्करी हो रही है। इसलिए पुलिसकर्मियों ने तीनों ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। जब ट्रकों को खोला तो उनके अंदर से मवेशी बरामद हुए।

    खबरें और भी

    पुलिसकर्मियों ने ट्रकों के चालकों से मवेशियों को ले जाने के लिए जिला आयुक्त का आदेश दिखाने को कहा। ट्रक चालकों के पास लोगों की ढुलाई से संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं थे। जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने तीनों ट्रकों को जब्त कर उनके चालकों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है कि वे मवेशियों को कहा से लेकर आए थे।

    यह भी पढ़ें: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, बेदखली अभियान चलाकर कर रहे कार्रवाई