Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amarnath Yatra 2023: शेषनाग से पंजतरणी के लिए रवाना हुई छड़ी मुबारक, 62 दिन की अमरनाथ यात्रा कल होगी संपन्न

    By satnam singhEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 01:21 PM (IST)

    Amarnath Yatra 2023 अमरनाथ यात्रा के लिए छड़ी मुबारक शेषनाग से पंजतरणी के लिए रवाना हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त को पंजतरणी से छड़ी म ...और पढ़ें

    शेषनाग से पंजतरणी के लिए रवाना हुई छड़ी मुबारक
    शेषनाग से पंजतरणी के लिए रवाना हुई छड़ी मुबारक

    जम्मू, राज्य ब्यूरो: श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए छड़ी मुबारक आज बुधवार सुबह शेषनाग से पंजतरणी के लिए रवाना हो गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वीरवार, 31 अगस्त को पंजतरणी से छड़ी मुबारक पवित्र गुफा पहुंचेगी और पूजा-अर्चना करके दर्शन करेगी। इसके साथ ही 62 दिन की बाबा अमरनाथ की यात्रा संपन्न हो जाएगी।

    बाबा अमरनाथ यात्रा में इस बार 4.42 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। यात्रा संपन्न होने के बाद यात्रा के दोनों मार्गों पर सफाई का अभियान चलेगा। यात्रा के अंतिम दिन वीरवार को पूजा अर्चना में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, प्रशासन व सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

    यात्रा के दौरान मौसम रहा खुशगवार

    यात्रा एक जुलाई से शुरु हुई थी और जम्मू से पहला जत्था 30 जून को पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ था। इस बार यात्रा में मौसम के खुशगवार बने रहने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियां का सामना नहीं करना पड़ा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आया।

    श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पर्याप्त प्रबंध

    श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए गए पर्याप्त प्रबंध नजर आए। यात्रा के सुचारू रूप व सुरक्षित रहने से कल सुरक्षा बल, प्रशासन व श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड राहत की सांस लेगा।

    खबरें और भी