जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बादल फटने से तबाही, घरों और बागों में घुसा पानी; जनजीवन प्रभावित
मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले के सफापोरा इलाके में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे घर, दुकानें और बाग पानी में डूब गए। ...और पढ़ें
-1785682904683_m.webp)
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बादल फटने से तबाही। फोटो एक्स
HighLights
सफापोरा, गांदरबल में बादल फटने से अचानक बाढ़।
घरों, दुकानों, बागों और सड़कों में पानी घुसा।
जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले के सफापोरा इलाके में रविवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई जिससे घर, दुकानें, बाग और सड़कें पानी में डूब गईं और भारी अव्यवस्था फैल गई।
जानकारी के अनुसार पानी का अचानक बहाव कई घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घुस गया जिससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा और इलाके में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। कई बाग भी पानी में डूब गए जिससे बागवानों को अपनी फसलों के भारी नुकसान की आशंका है।
अचानक आई बाढ़ के कारण कई सड़कें और अंदरूनी गलियां जलमग्न हो गईं जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दिन की शुरुआत में हुई भारी बारिश और ऊपरी इलाकों में बादल फटने जैसी घटना के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए जिससे स्थानीय नालों और जल निकासी चैनलों में पानी का स्तर तेज़ी से बढ़ गया।
कीचड़युक्त पानी के अचानक बहाव ने इलाके के निचले हिस्सों और रास्तों को जलमग्न कर दिया जिससे लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी कुछ समय के लिए बाधित हो गई।
सुरक्षित स्थान पर भागे लोग
अधिकारियों ने बताया कि सफापोरा में अचानक आई बाढ़ के कारण पानी का स्तर तेज़ी से बढ़ा जिससे कई घर डूब गए और लोगों में दहशत फैल गई। इस अचानक आई बाढ़ ने कई रिहायशी इलाकों को प्रभावित किया। घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा।
सफापोरा में सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में कोहिस्तान कालोनी, गुलाब शेख कसलोनी और बख्शी मोहल्ला शामिल थे। यहां भारी बारिश के बाद घरों में बाढ़ का पानी घुस गया जिससे घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा और लोगों का रोज़मर्रा का जीवन प्रभावित हुआ।
खबरें और भी
इस बीच लगातार बारिश के कारण अलास्तेंग बुसेरबुघ में व्यापक जलभराव हो गया जहां निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा होने से कई घर डूब गए जिससे लाेगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक आई बाढ़ कई आवासीय घरों में घुस गई और क्षेत्र में खड़ी फसलों के अलावा बड़े कृषि क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचाया। सफापोरा की यह घटना जम्मू और कश्मीर में सक्रिय मानसून के व्यापक दौर के बीच हुई है।