Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'यह मानवता के खिलाफ है...', कुलगाम आतंकी हमले की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा; सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 05:29 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर कांग्रेस ने कुलगाम में गैर-स्थानीय श्रमिकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है, इसे कायराना और मानवता के खिलाफ अपराध बताया। ...और पढ़ें

    कुलगाम आतंकी हमले की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग।

    कुलगाम आतंकी हमले की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग।

    HighLights

    1. कांग्रेस ने कुलगाम आतंकी हमले को कायराना बताया।

    2. गैर-स्थानीय श्रमिकों पर हमले की कड़ी निंदा की।

    3. सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और मुआवजे की मांग।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कुलगाम में गैर-स्थानीय श्रमिकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायराना और मानवता के खिलाफ अपराध बताया है।

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद करा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि निर्दोष लोगों की लक्षित हत्याएं आतंकियों की गंभीर साजिश का हिस्सा हैं, जिसे हर स्तर पर विफल किया जाना चाहिए।

    WhatsApp Image 2026-07-31 at 10.26.29 PM

    उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस नेतृत्व ने संवेदनशील क्षेत्रों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

    WhatsApp Image 2026-08-01 at 1.05.13 PM

    पार्टी ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल प्रशासन के सामान्य स्थिति के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाने चाहिए।

    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आतंकियों की नापाक साजिशों को विफल करने के लिए सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत बनाना समय की आवश्यकता है। हमले की निंदा करने वालों में कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला, पूर्व मंत्री मुलाराम, मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, पूर्व एमएलसी वेद महाजन और बलबीर सिंह, पूर्व सांसद टीएस बाजवा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हैं।