जम्मू में ये क्या हो रहा? जवाहर नगर में खड़ी कार से बैटरी और तेल चोरी, शीशे भी तोड़े
जम्मू के जवाहर नगर में खड़ी एक कार में तोड़फोड़ कर बैटरी और तेल चोरी की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ...और पढ़ें
-1785329757555_m.webp)
सतवारी के जवाहर नगर में कार से बैटरी और तेल चोरी।
HighLights
जम्मू के जवाहर नगर में खड़ी कार के शीशे तोड़े गए।
कार से बैटरी और तेल चोरी, स्थानीय लोग आक्रोशित।
पुलिस से दोषियों पर कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग।
जागरण संवाददाता, जम्मू. जम्मू में सतवारी के जवाहर नगर क्षेत्र में खड़ी एक कार को अज्ञात शरारती तत्वों ने निशाना बनाया। उसमें तोड़फोड़ कर दी। साथ ही कार के शीशे भी तोड़ दिए गए और बैटरी निकाल ली गई। वाहन से तेल भी चोरी कर लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में रोष है और उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित वाहन मालिक साजिद ने बताया कि भारी बारिश के कारण उन्होंने अन्य लोगों की तरह अपनी गाड़ी सुरक्षित स्थान पर खड़ी की थी। सुबह जब वह मौके पर पहुंचे तो कार के शीशे टूटे मिले, बैटरी गायब थी और वाहन का तेल भी निकाल लिया गया था।
इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी
पीड़ित का कहना है कि किसी से उनकी कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं है और इससे पहले भी इलाके में दो-तीन वाहनों के साथ इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इलाके में नशा करने वाले कुछ युवक ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उनका कहना है कि यदि बाहरी चोर होते तो पूरा वाहन ही चोरी कर ले जाते, जबकि यहां केवल बैटरी और अन्य सामान चोरी किया गया है।
प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
लोगों ने प्रशासन से नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कार के पास की शराब की खाली बोतल व नशे का कुछ और सामान भी पड़ा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
खबरें और भी
लोगों ने मेहनत की कमाई से खरीदी गई गाड़ियों को इस तरह नुकसान पहुंचाना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।