मुंह से खून, शरीर पर चोट के निशान, जम्मू में लापता रजत की रहस्यमयी मौत, तवी नदी किनारे मिला शव
Jammu Crime News: जम्मू के गोल गुजराल से लापता हुए रजत कुमार का शव तवी नदी किनारे मिला है। परिजनों ने मुंह से खून और चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका ...और पढ़ें
-1786090731597_m.webp)
लापता युवक का तवी किनारे मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
HighLights
गोल गुजराल से लापता युवक का शव तवी किनारे मिला।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान, मुंह से खून निकला।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, जम्मू. जम्मू के गोल गुजराल के ओम नगर से बुधवार शाम को लापता हुए युवक का शव वीरवार शाम को तवी नदी के किनारे मिला। युवक के मुंह से खून निकला था और उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिसे लेकर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
युवक की पहचान रजत कुमार निवासी ओम नगर, गोल गुजराल के रूप में हुई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रजत ट्रैक्टर ट्राली के साथ काम करता था और वह बुधवार शाम को घर से निकला था।
रात भर घंटी बजती रही लेकिन नहीं उठाया फोन
परिजनों के अनुसार उसके जाने के कुछ देर बाद उन्होंने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। धीरे धीरे रात हो गई और वे रात भर रजत का फोन लगाते रहे। रात भर उसका फोन चलता रहा लेकिन सुबह वह भी बंद हो गया।
लापता बेटे को खुद तलाशने निकले पिता
रजत के पिता ने बताया कि उन्होंने वीरवार शाम चार बजे पौनीचक्क पुलिस स्टेशन में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद वह उसे खुद ढूंढते हुए रायलटी पर गए जहां उन्हें तवी में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। वह दौड़ते हुए वहां पहुंचे तो वहां रजत का शव पड़ा था, जिस पर चोटों के निशान भी थे।
खबरें और भी
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
रजत के परिजनों का कहना था कि वह काम करने वाला लड़का था। उसकी किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं थी। उन्होंने इसे हत्या बताया। वहीं पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।