Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kathua Encounter: 'जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा', कठुआ आतंकी हमले पर रक्षा मंत्रालय सख्त; जारी है सेना का सर्च ऑपरेशन

    By Agency Edited By: Rajiv Mishra
    Updated: Tue, 09 Jul 2024 12:47 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ (Kathua Encounter) जिले के लोहाई मल्हार के बदनोटा गांव में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए। जवानों की ...और पढ़ें

    कठुआ आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने जताया शोक (फाइल फोटो)
    कठुआ आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने जताया शोक (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कठुआ में हुए आतंकी हमले सेना के पांच जवान हुए थे बलिदान
    2. माछेदी इलाके में सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
    3. रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने भी इस हादसे पर जताया दुख

    पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में पांच जवानों के बलिदान होने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त किया। मंगलवार को रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कठुआ के बदनोटा इलाके में सोमवार को हथियारों से लैस आतंकियों ने सैन्य वाहन पर घात लगाकर हमला किया था।

    रक्षा मंत्री ने एक्स पर लिखी ये बात

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया (एक्स) पोस्ट में लिखा कि आतंकवादी हमले में हमारे पांच बहादुर भारतीय सेना के जवानों की मौत से बहुत दुखी हूं। उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राष्ट्र इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद विरोधी अभियान जारी हैं और हमारे सैनिक क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मैं इस नृशंस आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir News: नहीं थम रही पाक की नापाक हरकत, पुंछ में LoC पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन; जवानों ने की फायरिंग

    पांच जवान हुए थे बलिदान

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के माछेदी इलाके में कल आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया था, जिसमें पांच जवानों की जान चली गई। मंगलवार को सुबह माछेदी इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

    यह भी पढ़ें- Kathua Encounter: कठुआ में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान

    खबरें और भी