विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं पुष्पेंद्र भाटी? जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाई कोर्ट के बने 39वें चीफ जस्टिस, न्यायिक-कानूनी क्षेत्र में लंबा अनुभव

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:46 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2026 09:06 AM (IST)

जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने केंद्र शासित लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के 39वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। उन्हें ...और पढ़ें

डॉ. पुष्पेंद्र भाटी बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस। फाइल फोटो

डॉ. पुष्पेंद्र भाटी बने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस। फाइल फोटो

HighLights

  1. जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी ने 39वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली।

  2. लद्दाख के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने शपथ दिलाई।

  3. पहले राजस्थान हाईकोर्ट में जस्टिस और एडिशनल एडवोकेट जनरल रहे।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह भाटी आज केंद्र शासित लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के 39वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा की अनुपस्थिति में लद्दाख के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई।

कौन हैं जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी?

जस्टिस भाटी का न्यायिक एवं कानूनी क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। वह 16 नवंबर 2016 को राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस बने थे।

उनके विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में रिट क्षेत्राधिकार, विशेषकर सेवा एवं विविध मामले, राजस्व, चुनाव, खनन, शिक्षा, पंचायती राज, आपराधिक एवं विविध मामले तथा जनहित याचिकाएं शामिल हैं।

जस्टिस बनने से पहले जस्टिस भाटी ने राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में एडिशनल एडवोकेट जनरल के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

परिवार के लोग भी रहे मौजूद

इस खास मौके पर जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। माता सरोजनी चौहान, डॉ. जस्टिस नूपुर भाटी, ऐश्वर्या भाटी समेत कई लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, डॉ. फारूक अब्दुल्ला, विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर, कैबिनेट मंत्री, हाई कोर्ट के न्यायाधीश, मुख्य सचिव अटल डुल्लू, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात तथा प्रशासन और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी बने J&K हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, LG सक्सेना ने दिलाई शपथ; कई नेता रहे मौजूद