Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Bandh: जम्मू में दिखा बंद का असर, जगह-जगह हुए प्रर्दशन; कांग्रेस नेताओं ने की नारेबाजी

    By rahul sharmaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 01:02 PM (GMT+05:30)

    Jammu Bandh Today सरोर टौल प्लाजा स्मार्ट मीटर और संपत्ति कर लगाने के विरोध में आज जम्मू बंद का असर भी देखने को मिला है। व्यापारिक व बाजार संगठनों ने ...और पढ़ें

    जम्मू में दिखा बंद का असर, जगह-जगह हुए प्रर्दशन
    जम्मू में दिखा बंद का असर, जगह-जगह हुए प्रर्दशन

    जम्मू, जागरण संवाददाता। Jammu Bandh Today: सरोर टौल प्लाजा, स्मार्ट मीटर और संपत्ति कर लगाने के विरोध में आज जम्मू बंद का आह्वान किया गया है। बंद का असर दिख भी रहा है।  चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन करते हुए शहर के सभी व्यापारिक व बाजार संगठनों ने सुबह से ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

    विभिन्न पार्टियां कर रहीं प्रदर्शन

    वहीं, बार एसोसिएशन, कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, शिव सेना ठाकरे, युवा राजपूत सभा सहित अन्य राजनीतिक व सामाजिक संगठन शहर के विभिन्न इलाकों में प्रशासन की जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन भी कर रहे हैं। हालांकि, बंद के बीच शहर में कुछ यात्री वाहन भी चलते हुए नजर आए।

    कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंका

    कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बंद का समर्थन करते हुए कैनाल रोड सांइस कॉलेज के सामने भाजपा का पूतला फूंक अपना रोष व्यक्त किया। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं ने रेजीडेंसी रोड, शिव सेना बाला साहिब ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने डोगरा चौक में प्रदर्शन कर उपराज्यपाल प्रशासन की नीतियों को कोसा।

    NC ने युवा राजपूत सभा के सदस्यों की रिहाई की मांग की

    इसी के साथ उन्होंने हिरासत में लिए गए युवा राजपूत सभा के सदस्यों की रिहाई की मांग की। इसी बीच बार एसोसिएशन के बैनर तले वकीलों ने जानीपुर हाई कोर्ट परिसर में प्रदर्शन कर बंद का समर्थन किया। शिव सेना प्रधान मुनीष साहनी ने कहा कि जनता में प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। सरकार लोगों के हित में नहीं बल्कि उन पर आर्थिक बोझ बढ़ाने के लिए नीतियां लागू कर रही हैं।

    खबरें और भी

    शिव सेना प्रधान मुनीष साहनी ने क्या कहा?

    जम्मू बंद की सफलता यह स्पष्ट करती है कि आम जनता भी इन फैसलों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि जनता के हित में आवाज उठाने वाले लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। परंतु प्रशासन यह समझ ले कि उनकी यह कार्रवाई जनता में आक्रोश बढ़ाने का काम करेगी।

    फल एवं सब्जी मंडी पर सबसे अधिक दिखा जम्मू बंद का असर

    बंद का असर आज जम्मू की सबसे बड़ी फल एवं सब्जी मंडी पर भी देखने को मिला। सब्जी बेचने के लिए किसान बहुत कम मंडी में पहुंचे। कुल मिलाकर सब्जी मंडी व फल मंडी में भी बंद की वजह से बिक्री प्रभावित रही। हालांकि शहर की सड़कों पर निजी वाहन भी सुचारू रूप से दोड़ते नजर आ रहे हैं। शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। प्रदर्शनों का सिलसिला शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।