यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Bandh: सरोर टोल प्लाजा का विरोध में आज जम्मू बंद, 31 अगस्त से ट्रांसपोर्टस की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jammu Bandh Today सरोर टोल प्लाजा की समाप्ति को लेकर किया गया विरोध प्रर्दशन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज जम्मू बंद का ऐलान किया गया है। बंद को जम्मू ...और पढ़ें

जम्मू, जागरण संवाददाता। Jammu Bandh Today: सरोर टोल प्लाजा की समाप्ति को लेकर किया गया विरोध प्रर्दशन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में युवा राजपूत के नेताओं की गिरफ्तारी होने से लोगों में और अधिक आक्रोश बढ़ गया है।
ऐसे में आज जम्मू बंद (Jammu Bandh) का एलान किया गया है। इस बंद को जम्मू बार एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स, कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है। आज जम्मू बंद के दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (Chambers of Commerce and Industries) के शनिवार को जम्मू बंद में ट्रांसपोर्टर शामिल नहीं हो रहे हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जम्मू बंद के ऐलान को देखते हुए शहर में कड़ी सुरक्षा की गई है। महत्वपूर्ण स्थलों के साथ ही चौराहों पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे। वहीं, कल भी सांबा बंद रहा था।
सरोर टोल प्लाजा को हटाने और गिरफ्तार किए गए युवा राजपूत सभा के नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर कल सांबा में बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान मुख्य बाजार में दुकानें बंद थी और सड़कों पर एक-दो ही गाड़ियां नजर आई थी।
खबरें और भी
अनिश्चितकालीन हड़ताल की कही बात
आल जेएंडके ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत सिंह ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एकदम ट्रांसपोर्ट को बंद करना संभव नहीं रहता।
वे इस मामले को लेकर पूरी तरह से जनता के साथ हैं। इसके लिए ट्रांसपोर्टर सरकार को 31 अगस्त तक का समय देता हैं। अगर 31 अगस्त तक सरकार ने इन मांगों को नहीं माना तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
'प्रदर्शन लोकतांत्रिक था, लेकिन तब भी हुई गिरफ्तारी'
अजीत सिंह ने कहा कि सरोर टोज प्लाजा को लेकर युवा राजपूत सभा का प्रदर्शन लोकतांत्रिक था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि सभा के सदस्यों को गिरफ्तार करने की ट्रांसपोर्टर कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा राजपूत सभा के सदस्यों में उनके कुछ ट्रांसपोर्टर भी शामिल हैं जो इस समय जेल में बंद हैं।
अजीत सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टर 31 अगस्त तक सरकार को इन मामलों को हल करने का समय देते हैं और अगर इसके बाद भी सरकार ने इन मांगों को नहीं माना तो ट्रांसपोर्टर 31 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगें।