पाक जेल से लौटा यशपाल फिर गिरफ्तार, आरएसपुरा में 32 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया, मोबाइल-नकदी जब्त
आरएसपुरा में जम्मू पुलिस ने पाकिस्तान की जेल से लौटे यशपाल को 32.34 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से संबंधो ...और पढ़ें

पाक जेल से लौटे यशपाल को आरएसपुरा में हेरोइन के साथ पकड़ा गया।
HighLights
पूर्व बंदी यशपाल आरएसपुरा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार।
32.34 ग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन और नकदी बरामद।
पुलिस बड़े नशा तस्करी नेटवर्क की कर रही जांच।
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे आरएसपुरा क्षेत्र में जम्मू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात वर्ष तक पाकिस्तान की जेल में रह चुके एक पूर्व बंदी को 32.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 14 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना आरएसपुरा की टीम ने बासपुर अब्दुल्लियां लिंक रोड पर विशेष अभियान के दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान यशपाल पुत्र मोहन लाल निवासी कोटली मियां फतेह, तहसील आरएसपुरा के रूप में हुई है।
सात वर्ष तक पाकिस्तान की जेल में बंद रह चुका
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार यशपाल करीब सात वर्ष तक पाकिस्तान की जेल में बंद रह चुका है। अब उसके नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार होने से सुरक्षा एजेंसियां भी उसके संपर्कों और गतिविधियों की गहनता से जांच कर रही हैं। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि आरोपी का किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से कोई संबंध तो नहीं है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 14 हजार रुपये नकद भी जब्त किए। इस संबंध में थाना आरएसपुरा में एफआईआर संख्या 136/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
खबरें और भी
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बरामद मादक पदार्थ को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।