Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू: सावन की बारिश से मुस्कुराए अन्नदाता, बंपर उत्पादन की उम्मीद, किसान नेताओं ने बताया कमाई बढ़ाने का फॉर्मूला

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:35 PM (IST)

    जम्मू में बुधवार रात से हो रही बारिश ने किसानों को राहत दी है, जिससे धान समेत अन्य फसलों को नया जीवन मिला है और बंपर उत्पादन की उम्मीद है। ...और पढ़ें

    किसानों को फसल बीमा कराने की भी सलाह दी गई है।

    किसानों को फसल बीमा कराने की भी सलाह दी गई है।

    HighLights

    1. जम्मू में बारिश से किसानों को गर्मी से राहत मिली।

    2. धान और अन्य फसलों को मिला नया जीवन, बंपर उत्पादन।

    3. किसानों को फसल बीमा व नकदी फसल अपनाने की सलाह।

    जागरण संवाददाता, मीरां साहिब. जम्मू के कई इलाकों में बुधवार देर रात से लगातार हो रही बारिश ने किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान किसानों को इस बारिश से बड़ी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान समेत अन्य फसलों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। 

    किसान धर्मपाल चौधरी प्रेमलाल सरदारी लाल राकेश कुमार जगदीश लाल के अनुसार, लगातार पड़ रही गर्मी के कारण धान की फसल सूखने लगी थी, लेकिन बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ी है और फसल को नया जीवन मिला है। इसके अलावा सब्जियों की खेती और पशुओं के लिए उगाए गए चारे को भी इस बारिश से काफी फायदा पहुंचेगा।

    उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद 

    किसानों का कहना है कि बारिश से न केवल फसलों की सिंचाई की जरूरत कम होगी, बल्कि उत्पादन बेहतर होने की भी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि मौसम में आई ठंडक से खेतों में काम करना भी आसान हो गया है।

    फसल बीमा योजना जरूर करवाएं

    किसानों ने अन्य किसानों से अपील की कि वे अपनी फसलों का फसल बीमा योजना के तहत बीमा अवश्य करवाएं, ताकि भविष्य में किसी प्राकृतिक आपदा या नुकसान की स्थिति में उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।

    खबरें और भी

    किसान नेता सुरजीत रामपाल कहना है कि सावन माह के दौरान हर दूसरे व तीसरे दिन बारिश हो जा रही है जो कि किसानों की धान की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है क्योंकि किसानों को इस समय पानी की काफी जरूरत थी जो कि अब पूरी हो गई है। उम्मीद है कि इस बार किसानों की धान की फसल का बंपर उत्पादन होगा।

    किसानों से अपील

    वहीं दूसरी ओर उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान परंपरागत खेती से हटकर नकदी फसल की खेती करें, जैसे फूलों की खेती, मशरूम की खेती, बागवानी वगैरा यह सब फासले हाथों-हाथ बिक जाती हैं। किसानों को फायदा भी ज्यादा मिलता है। किसानों को परंपरागत खेती से हटकर अन्य प्रकार की खेती की ओर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।