Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हर घर तिरंगा: नंबर-1 का लक्ष्य! जम्मू-कश्मीर में 14 लाख से ज्यादा झंडे लहराने की तैयारी, प्रशासन ने कसी कमर

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:04 PM (IST)

    Har Ghar Tiranga Campaign: जम्मू-कश्मीर में हर घर तिरंगा अभियान और वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर 14 लाख से अधिक तिरंगे फहराए जाएंगे। मुख्यसचिव न ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में 14 लाख से अधिक तिरंगे फहराने का लक्ष्य।

    जम्मू-कश्मीर में 14 लाख से अधिक तिरंगे फहराने का लक्ष्य।

    HighLights

    1. जम्मू-कश्मीर में 14 लाख से अधिक तिरंगे फहराने का लक्ष्य।

    2. मुख्यसचिव ने प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य दिया।

    3. अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा, श्रीनगर में मुख्य कार्यक्रम।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, जम्मू. जम्मू कश्मीर प्रशासन हर घर तिरंगा-2026 अभियान और वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के समारोह में विभिन्न जिलों में 14 लाख से अधिक तिरंगे लहराएगा। जम्मू-कश्मीर के मुख्यसचिव अटल डुल्लू ने प्रदेश प्रशासन को इस साल जम्मू कश्मीर को तिरंगे लहराने में देश में नंबर वन पर लाने का लक्ष्य दिया है।

    उन्होंने शुक्रवार को हर घर तिरंगा-2026 अभियान व वंदे मातरम् के 150 वर्ष समारोह के तीसरे चरण की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी प्रशासनिक सचिव, मंडलायुक्त, डिप्टी कमिश्नरों और विभागाध्यक्ष ने हिस्सा लिया।

    नंबर-1 रैंक के लिए जुटेगा पूरा जम्मू-कश्मीर 

    मुख्यसचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान में सभी 20 जिलों में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि हर पंचायत, शहरी स्थानीय निकाय व शैक्षणिक संस्थान को इस अभियान से जोड़ा जाए ताकि जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी नंबर-1 रैंक बरकरार रख सके।

    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के लिए खरीदे जाने वाले सभी राष्ट्रीय ध्वज भारतीय ध्वज संहिता के अनुरूप हों। साथ ही झंडों की खरीद स्थानीय स्वयं सहायता समूहों व डाक विभाग के माध्यम से करने पर जोर दिया।

    12 अगस्त को श्रीनगर में बड़ा आयोजन

    मुख्यसचिव ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग व जिला प्रशासनों को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद राष्ट्रीय ध्वज के सम्मानजनक संग्रहण और सुरक्षित रख-रखाव के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए।

    बैठक में प्रधान सचिव संस्कृति बृज मोहन शर्मा ने बताया कि देशव्यापी वंदे मातरम् अभियान के पिछले चरणों में जम्मू-कश्मीर लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करता रहा है। 12 अगस्त को श्रीनगर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। यह एसकेआईसीसी के लान से शुरू होकर बाटनिकल गार्डन में संपन्न होगा। सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।

    खबरें और भी

    तिरंगे के सम्मान में होंगे कई कार्यक्रम

    अभियान के तहत अर्धसैनिक बलों व जम्मू-कश्मीर पुलिस की तिरंगा बाइक रैली, स्थानीय हस्तशिल्प, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों व तिरंगा थीम पर आधारित वस्तुओं की तिरंगा मेला, तथा राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति वाला देशभक्ति संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

    इसके अलावा राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास व स्वतंत्रता संग्राम पर प्रदर्शनी, स्कूलों और कालेजों में तिरंगा थीम पर बोर्ड आर्ट, वाकाथान, सशस्त्र बलों के जवानों के लिए पत्र लेखन, राखी निर्माण कार्यशालाएं और वंदे मातरम् व तिरंगा एंथम का सामूहिक गायन भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।

    14 लाख से ज्यादा झंडों की मांग

    बैठक में जानकारी दी गई कि अभियान के लिए जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों ने 14,03,496 राष्ट्रीय ध्वज की मांग भेजी है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस राष्ट्रव्यापी अभियान में भाग ले सकें। नागरिकों से हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपनी सहभागिता की तस्वीरें अपलोड करने की भी अपील की गई, जिससे राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी को और मजबूती मिले।