Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, फ्लैश फ्लड व भूस्खलन की चेतावनी

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

    जम्मू-कश्मीर में मानसून सक्रिय है, जिससे पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए जम्मू संभाग म ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

    जम्मू-कश्मीर में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

    HighLights

    1. जम्मू संभाग में अगले पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट।

    2. संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड, भूस्खलन की आशंका।

    3. प्रशासन ने नागरिकों, पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कटड़ा में 71.2 मिमी, सांबा में 87 मिमी, ऊधमपुर में 65 मिमी और जम्मू में 52 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
    मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई तक जम्मू संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

    इस दौरान विशेषकर सुबह तथा देर शाम कुछ स्थानों पर तेज से अत्यधिक तेज बारिश हो सकती है। कश्मीर संभाग के कुछ इलाकों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के अनुसार 1 और 2 अगस्त को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा होगी।

    वहीं, 3 से 5 अगस्त के बीच फिर से बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इस दौरान जम्मू संभाग के कुछ जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। 6 और 7 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

    मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए जम्मू संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। 2 अगस्त के बीच तेज बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और मलबा गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

    खबरें और भी

    प्रशासन ने आम नागरिकों, पर्यटकों, यात्रियों और परिवहन संचालकों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा.निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बुधवार को सुबह पहले पहर के अलावा दिन में भी बीच-बीच में बौछार होती रही।

    अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग के कई इलाकों में अच्छी वर्षा हुई।जम्मू में पिछले 24 घंटों के दौरान 52.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कटड़ा में 71.2 मिमी, भद्रवाह में 9.2 मिमी, गुलमर्ग में 7.8 मिमी, बटोत में 3.4 मिमी, काजीगुंड में 3.2 मिमी, पहलगाम में 1.0 मिमी तथा बनिहाल में 0.1 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

    श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 31.3 डिग्री, कटड़ा में 28.2 डिग्री, बनिहाल में 26.1 डिग्री, बटोट में 25.1 डिग्री तथा भद्रवाह में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा।न्यूनतम तापमान में श्रीनगर 20.8 डिग्री, जम्मू 22.6 डिग्री, कटड़ा 22.0 डिग्री, बनिहाल और बटोत 20.0 डिग्री तथा भद्रवाह 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रहने और बीच-बीच में हुई वर्षा के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिली। जम्मू क्षेत्र में आर्द्रता का स्तर भी अधिक बना रहा। जिससे उमस महसूस की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।