Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, ऊधमपुर में उमस से लोग बेहाल

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:34 AM (IST)

    ऊधमपुर में मंगलवार को हल्की बारिश के बावजूद उमस बनी रही, जिससे लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चल ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट। फोटो जागरण

    जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट। फोटो जागरण

    HighLights

    1. ऊधमपुर में बारिश के बाद भी उमस से लोग परेशान रहे।

    2. अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, प्रशासन ने अलर्ट जारी किया।

    3. अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों से दूर रहने की सलाह।

    जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। ऊधमपुर जिले में मंगलवार को मौसम के बदलते मिजाज के बीच गर्मी और उमस का दौर जारी रहा। सुबह हल्की वर्षा के बाद शाम को भी करीब 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई, जिससे कुछ समय के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश थमने के बाद हवा में नमी बढ़ने से उमस फिर बढ़ गई और लोग दिनभर परेशान रहे।

    मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजे तक जिले में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान 10.0 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। शाम की बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने से वातावरण में नमी बनी रही।

    लगातार बदल रहे मौसम के बीच प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में ऊधमपुर सहित जम्मू संभाग के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों, भूस्खलन तथा पत्थर गिरने वाले संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

    प्रशासन ने लोगों से कहा है कि यात्रा से पहले मौसम और यातायात संबंधी ताजा जानकारी जरूर लें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। बारिश के इस दौर में जिले में 18 जुलाई से अब तक कुल 570.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को कभी गर्मी तो कभी बारिश की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

    खबरें और भी