विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: नौ जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जम्मू का दौरा, लोकसभा चुनाव की तैयारियों और सुरक्षा का लेंगे जायजा

By naveen sharma Edited By: Deepak Saxena
Published: Sat, 06 Jan 2024 03:26 PM (GMT+05:30)

उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में सुरक्षा परिदृश्य और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नौ जनवरी ...और पढ़ें

नौ जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जम्मू का दौरा (फाइल फोटो)।
नौ जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जम्मू का दौरा (फाइल फोटो)।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नौ जनवरी को जम्मू में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वह राजौरी-पुंछ भी जाएंगे और वापस दिल्ली लौटने से पूर्व प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे। वह जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लेंगे और विकसित भारत संकल्प यात्रा समारोह में भी शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि पुंछ के डेरा की गली इलाके में 21 दिसंबर को एक आतंकी हमले में चार सैन्यकर्मी बलिदानी हुए थे। इसके बाद सेना की कथित हिरासत में तीन ग्रामीणों की मौत से उपजे हालात से निपटने के लिए 27 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजौरी-पुंछ का दौरा किया था।

साल 2024 में अमित शाह का पहला दौरा

केंद्रीय गृहमंत्री का यह जम्मू-कश्मीर का वर्ष 2024 का पहला दौरा होगा। यह दौरा सिर्फ जम्मू प्रांत तक सीमित है। बीते वर्ष जून में वह प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। उन्होंने इसी वर्ष दो जनवरी को दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य का एक उच्चस्तरीय बैठक में जायजा लिया है।

ये भी पढ़ें: Ladakh: ठंड इतनी की लद्दाख में जम गई नदी, पर्यटक उठाएंगे चादर ट्रैकिंग का लुत्फ; इस दिन से शुरू होगी Tracking

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय गृहसचिव एके भल्ला के अलावा खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी के महानिदेशक और अन्य सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के आलाधिकारी भी होंगे। मौसम के अनुकूल होने पर वह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा संग राजौरी-पुंछ जाएंगे। वह वहां संबधित सैन्याधिकारियों, नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में राजौरी पुंछ के सुरक्षा परिदृश्य का जायजा लेने के साथ ही इस पूरे क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाने के उपायों पर विचार विमर्श करेंगे।

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे बैठक

राजौरी पुंछ से लौटने के बाद वह विकसित भारत संकल्प यात्रा समारोह में भाग लेंगे। उसके बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में संबधित सुरक्षा एजेंसियो के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य और लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेंगे। वह जम्मू-कश्मीर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी एक बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें: Udhampur Accident: दो किलोमीटर नीचे खाई में गिरी बोलेरो, दंपत्ति सहित बच्चे की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।