विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ होगी Kargil Hill Council की कुंजी, 26 सीटों के लिए मैदान में 88 उम्मीदवार

By Edited By: Praveen Prasad Singh
Published: Sun, 27 Aug 2023 08:49 PM (IST)

लद्दाख अटानमस हिल डेवेलपमेंट काउंसिल की कुंजी इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ में होगी। हिल काउंसिल की 26 सीटों ...और पढ़ें

हिल काउंसिल इलेक्शन के लिए मैदान में आए 88 उम्मीदवार (फोटो- जागरण)
हिल काउंसिल इलेक्शन के लिए मैदान में आए 88 उम्मीदवार (फोटो- जागरण)

जम्मू, राज्य ब्यूरो। लद्दाख अटानमस हिल डेवेलपमेंट काउंसिल के गठन की कुंजी इस बार निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ में होगी। हिल काउंसिल की 26 सीटों के लिए 10 सितंबर को होने मतदान में भाग्य आजमा रहे 88 उम्मीदवारों में से 47 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। अपनी हिल काउंसिल बनाने के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस व नेशनल कांफ्रेंस के बीच है।

भाजपा ने 15 और कांग्रेस ने उतारे 21 उम्मीदवार

कांग्रेस व नेकां ने मिलकर चुनाव लड़ने का समझौता करने के बाद भी कई सीटों से एक दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं। इस चुनाव में कश्मीर केंद्रित नेशनल कांफ्रेंस को उसका हल चुनाव चिन्ह नही मिला है। ऐसे में नेकां के उम्मीदवार भी इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप से मैदान में हैं। भाजपा ने चुनाव में 15 सीटों से उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य सीटों पर भाजपा, निर्देलीय उम्मीदवारों को समर्थन दे रही है। वहीं कांग्रेस ने इस चुनाव में अपने 21 उम्मीदवार उतारे हैं।

कारगिल हिल काउंसिल चुनाव में सिर्फ एक महिला उम्मीदवार मैदान में है। कांग्रेस ने खतीजा बानो को चुलिस खांबो सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वही इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का भी अपना एक उम्मीदवार मैदान में है। हिल काउंसिल की पोएन सीट से मोहम्मद हुसैन आप के इकलौते उम्मीदवार हैं। वहीं त्रेसपोन सीट से चुनाव मैदान में उतरे सभी 3 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। इसी बीच नाम वापस लेने की अंतिम तिथि हो जाने के बाद चुनाव में उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होते ही प्रचार अभियान तेज हो गया है।

मतदान 10 सितंबर को और मतगणना 14 को

चुनावी तैयारियों के बीच राहुल गांधी के कारगिल दौरे से कांग्रेस के उम्मीदवार उत्साहित हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भाजपा के समर्थन में प्रचार करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता कारगिल आ सकते हैं। कारगिल में प्रचार अभियान 8 सितंबर को संपन्न होगा। इसके बाद चुनाव के उम्मीदवार डोर टू डोर प्रचार कर लोगों का समर्थन हासिल करने की कोशिश करेंगे। कारगिल में मतदान दस सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा और मतगणना 14 सितंबर को होगी।

ये लोग आजमा रहे अपनी किस्मत

चुनाव में भाग्य आजमा रहे मुख्य उम्मीदवारों में से जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के चेयरमैन रहे चुके भाजपा के हाजी अनायत अली, मौजूदा चीफ एग्जीक्यूटिव काउंसिलर, नेकां के फिरोज खान, नेकां के जिला प्रधान हाजी हनीफा जान, कांग्रेस ने जिला प्रधान व पूर्व एग्जीक्यूटिव काउंसिलर नासिर मुंशी, एग्जीक्यूटिव काउंसिलर स्टेंजिन सोनम, काउंसिलर स्टेजिंन जिगमित, जंस्कार भाजपा के ब्लाक प्रधान स्टेंजिन लापका, कांग्रेस से भाजपा में आए काउंसिलर स्टेंजिन वांगयाल व हज कमेटी के चेयरमैन हाजी मजाज जान मुख्य हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।