Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला इन्फ्लुएंसर नामजद, लद्दाख में जीरो FIR दर्ज

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:29 AM (IST)

    लद्दाख पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक वीडियो पोस्ट करने के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है। ...और पढ़ें

    अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला इन्फ्लुएंसर नामजद (फाइल फोटो)

    अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला इन्फ्लुएंसर नामजद (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट।

    2. लद्दाख पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर।

    3. मामला मैसूरु पुलिस को जांच के लिए स्थानांतरित।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक फेसबुक वीडियो पोस्ट किए जाने के मामले में लद्दाख पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज की है। अधिकारियों के अनुसार मामले में इंटरनेट मीडिया पर साझा किए कथित वीडियो को लेकर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    बता दें कि जीरो एफआइआर किसी भी थाने में दर्ज की जा सकती है, भले ही घटना का क्षेत्र उस थाने के अधिकार क्षेत्र में न आता हो। बाद में इसे संबंधित थाने को जांच के लिए भेजा जाता है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में तथ्यों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। इस मामले में दो से तीन साल की सजा व फाइन या दोनों का प्रविधान है।

    पुलिस ने इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर योगेश परमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि फेसबुक पर साझा किए वीडियो में गृह मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक, भड़काऊ और आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली टिप्पणियां की हैं।

    खबरें और भी

    शिकायत में कहा है कि वीडियो की सामग्री सार्वजनिक शांति और सामाजिक सद्भाव को प्रभावित कर सकती है और लोगों के बीच विरोध फैलाने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि घटना का अधिकार क्षेत्र कर्नाटक के मैसूर शहर के देवराजा थाना क्षेत्र में आता है। लद्दाख पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज करने के बाद मामले को आगे की जांच के लिए संबंधित पुलिस थाने को स्थानांतरित कर दिया है।