Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू के बॉर्डर पर फिर ड्रोन से गिरी 'मौत की खेप', बहादुरपुर के खेत में किसान को 3 किलो हेरोइन मिलने पर मचा हड़कंप

    By Satish Sharma Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Wed, 20 May 2026 06:12 PM (IST)

    जम्मू के बहादुरपुर में एक किसान को खेत में संदिग्ध पैकेट मिला, जिसमें पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा गिराई गई लगभग 3 किलो हेरोइन होने की पुष्टि हुई है। पुल ...और पढ़ें

    ड्रोन से गिरी खेप का एक हिस्सा जलकर हुआ क्षतिग्रस्त।

    ड्रोन से गिरी खेप का एक हिस्सा जलकर हुआ क्षतिग्रस्त

    HighLights

    1. बहादुरपुर खेत में 3 किलो हेरोइन का पैकेट मिला।

    2. पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा गिराई गई थी यह खेप।

    3. सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू की, गश्त बढ़ाने की मांग।

    संवाद सहयोगी जागरण बिशनाह। जम्मू जिले के सीमांत क्षेत्र अरनिया-बिश्नाह के बहादुरपुर इलाके में बुधवार को खेत से संदिग्ध पैकेट बरामद होने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पैकेट में मादक पदार्थ हेरोइन होने की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई थी। पैकेट में करीब तीन किलो हेरोइन ( आधा आधा किलो के 6 पेकड़ )होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है।

    बुधवार सुबह छह बजे के करीब बहादुरपुर निवासी किसान बोध राज सुबह अपने खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान उसकी नजर खेत में पड़े एक संदिग्ध पैकेट पर पड़ी। किसान ने तुरंत इसकी सूचना बिश्नाह पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अरनिया और बिश्नाह पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पाया गया कि पैकेट को उसी तरीके से सील किया गया था, जैसा सीमापार ड्रोन से गिराई जाने वाली खेपों में किया जाता है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिल रही थी कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से ड्रोन के जरिए नशे की खेप भेजी गई है। इसके बाद से इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही थी लोगों को जागरूक किया जा रहा था । बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले खेत में फसल खड़ी थी। कटाई के बाद किसान ने खेत में बची पराली और फसल अवशेष को जलाया जलने के लिए आग लगाई थी तभी किसान बोध राज की नज़र इस पर पड़ी थी।

    पुलिस ने नशे के 6 पैकेट को कब्जे में लिया

    इसी दौरान पैकेट का एक हिस्सा भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की सूचना मिलते ही एसपी हेडक्वार्टर अन्ना सिन्हा, एसडीपीओ एसडीपीओ आरएसपुरा गुरमीत सिंह थाना प्रभारी बिश्नाह दीपक ठाकुर , थाना प्रभारी अरनिया डीएसपी प्रवेशनली कुरैशी सेना 157 टीए के जवान ब बीएसएफ के जवान भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर तलाशी अभियान किया और पुलिस ने नशे की 6 पैकेट को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    सनद रहें कि इसी जगह से 12 मार्च को भी पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के माध्यम से डाई किलो हीरोइन गिराई गई थी जिसको सरपंच ज्योति चौधरी की मदद से पुलिस को सौंपा गया था। द्वारा मिली इस तीन किलो हीरोइन के मामले पर सरपंच ज्योति चौधरी ने पुलिस अधिकारियों से कहाकी पाकिस्तान आखिरकार बहादुर पुर गांव में ही क्यों हीरोइन गिरा रहा हैं। 

    क्या यह उनके लिए आसान सुरक्षित जगह है, हमारी मांग है कि जैसे हमारे गांव के ईमानदार युवा नशीले पदार्थ मिलते ही पुलिस को सूचित कर रहे है वैसे ही पुलिस बीएसएफ यहां अपनी गश्त को बढ़ाए और ड्रोन पर नजर रखें, क्योंकि हर बार ग्रामीण नहीं जीत सकते कभी यह सामान तस्करों के हाथ भी लग सकता है।