Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Accident: डोडा में गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत; पांच गंभीर रूप से घायल

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 10:29 AM (IST)

    Jammu Accident News जम्‍मू कश्‍मीर के डोडा में गहरी खाई में वाहन के गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। साथ ही पांच अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो ...और पढ़ें

    डोडा में गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत
    डोडा में गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

    HighLights

    1. अपने घर जा रहे थे मजदूर।
    2. स्‍थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया।
    3. तीनों मजदूरों की पहचान कर ली गई।

    भद्रवाह/जम्मू, पीटीआई: जम्‍मू कश्‍मीर के डोडा में एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। वहीं पांच अन्‍य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

    अधिकारियों ने दी जानकारी 

    अधिकारियों के मुताबिक मजदूर खेलानी में वाहन में सवार होकर अपने घर मरमट की ओर जा रहे थे। उन्‍होंने आगे बताया कि शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे हम्बल गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसके बाद स्‍थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। तीनों मजदूरों की पहचान कर ली गई है।

    यह भी पढ़ें: LG सिन्‍हा ने की कलाकारों से मुलाकात, बोले- 'कला संस्कृति में कारीगरों और शिल्पियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण'

    घायलों को ले जाया गया अस्‍पताल 

    बचावकर्मियों ने बताया मणि कुमार (31), करण जीत सिंह (40) और लाल चंद (45) को मौके पर ही मृत पाया। पांच अन्य को घायल अवस्था में बचाया गया। साथ ही उनका सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल डोडा में इलाज चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: सफाई कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का किया एलान, बोले कर्मियों को स्थायी करे नगर निगम, नहीं तो...

    खबरें और भी