यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Crime News: सिदड़ा और नगरोटा से दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच
जम्मू के सिदड़ा और नगरोटा से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है। सिदड़ा के मामले में परिजनों ने एक व्यक्ति पर बेटी के अपहरण का शक जताय ...और पढ़ें

जम्मू, जागरण संवाददाता। Jammu Minor Girls Kidnapping शहर के बाहरी क्षेत्र सिदड़ा और दोमाना से दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण की घटनाएं सामने आई है। संबंधित थानों की पुलिस ने मामले को दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, राम भाई पत्नी संतोष कुमार मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। इन दिनों असराराबाद सिदड़ा में रह रही है। उसने नगरोटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी 15 वर्षीय बेटी अनु कुमार बीते रविवार को घर से किसी काम के सिलसिले में गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। हर संभव स्थान में उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
'बेटी का कुछ दिनों से पीछा कर रहा था युवक'
परिवार ने जब अनु की सहेलियों से पूछा तो उन्हें जानकारी मिली कि विवेक कुमार नाम का एक युवक उनकी बेटी का बीते कुछ दिन से पीछा कर रहा है। पुलिस ने जब विवेक के बारे में पता लगाया तो यह जानकारी मिली कि वह भी अपने घर से गायब है। लड़की के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी का विवेक कुमार ने अपहरण किया है।
'न वह स्कूल पहुंची, न घर वापस आई'
वहीं, दोमाना के समेलपुर गांव में रहने वाले नेहा देवी ने दोमाना पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई की उनकी 15 वर्षीय बेटी वंशिका कैंथ बीते शनिवार को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, न तो वह स्कूल पहुंची और न ही घर वापस आई। लड़की के स्कूल शिक्षक ने उसके स्कूल में ना पहुंचने की जानकारी परिवार को दी थी।
खबरें और भी
पुलिस को लगा की वंशिका किसी रिश्तेदार के घर चली गई है। उसके बारे में हर संभव स्थान में जानकारी जुटाई गई, लेकिन कोई सूचना ना मिलने पर पुलिस को संपर्क किया। जिसके बाद दोमाना थाने में वंशिका के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया।