Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर ऑटो बाजार में बूम की आहट! जुलाई में 21000 से ज्यादा वाहन बिके, अब त्योहारी सीजन में बंपर बिक्री की उम्मीद

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:54 PM (IST)

    Jammu News: जम्मू-कश्मीर में शुभ मुहूर्तों, त्योहारों और शादियों के सीजन से ऑटोमोबाइल सेक्टर में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। जुलाई 2025 में कुल 18,009 ...और पढ़ें

    शुभ मुहूर्तों से जम्मू-कश्मीर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी की उम्मीद।

    शुभ मुहूर्तों से जम्मू-कश्मीर के ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी की उम्मीद

    HighLights

    1. शुभ मुहूर्तों से जम्मू-कश्मीर ऑटोमोबाइल सेक्टर में बिक्री बढ़ने की उम्मीद।

    2. जुलाई 2026 में पिछले साल से 17.30% अधिक वाहन बिके।

    3. त्योहारों और शादियों के सीजन से बाजार में उत्साह बढ़ा।

    जागरण संवाददाता, जम्मू : रविवार से शुभ मुहूर्त आरंभ हो रहे हैं और इसके साथ ही शहर में शादियों, त्योहारों व अन्य समारोहों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के ऑटोमोबाइल सेक्टर आने वाले दिनों को लेकर काफी उत्साहित है जुलाई के महीने में मानसून के चलते प्रभावित रही, बिक्री में इस माह से फिर तेजी आने की उम्मीद में ऑटोमोबाइल सेक्टर इन दिनों स्टाक में निरंतरता कायम रखने के प्रयासों में जुट गया है।

    जम्मू-कश्मीर में जून 2026 के मुकाबले जुलाई 2026 में वाहनों की बिक्री में 4.03 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई, जोकि स्वाभाविक मानी जा रही है, क्योंकि वर्षा के दिनों में अक्सर गाड़ियों की खरीद कम रहती है। हालांकि, अगर पिछले साल जुलाई महीने में हुई बिक्री से तुलना की जाए तो इस साल जुलाई का महीना सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा।

    इस साल जुलाई में कुल 21,124 वाहन बिके

    जुलाई 2025 में जम्मू-कश्मीर में कुल 18,009 वाहनों की बिक्री हुई थी, जबकि इस साल जुलाई में कुल 21,124 वाहनों की बिक्री हुई जोकि 17.30 प्रतिशत अधिक रही। ऑटोमोबाइल सेक्टर की मानें तो पिछले साल की तुलना में इस साल जुलाई में बिक्री काफी अच्छी रही है। 

    अब जब त्योहारों व शादियों का सीजन शुरू हो रहा है, उससे बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है, क्योंकि बाजार में उत्साह है और ग्राहकों की काफी इंक्वायरी भी आ रही है। इससे अगस्त और उसके बाद वाहनों की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद बंधी है।

    दो पहिया वाहनों की बिक्री

    जुलाई 2026 : 12,354
    जुलाई 2025 : 10,911
    वृद्धि : 13.23 प्रतिशत

    तीन पहिया वाहनों की बिक्री

    जुलाई 2026 : 1599
    जुलाई 2025 : 1211
    वृद्धि : 32.04 प्रतिशत

    व्यवसायिक वाहन

    जुलाई 2026 : 912
    जुलाई 2025 : 724
    वृद्धि : 25 प्रतिशत

    कारें

    जुलाई 2026 : 5870
    जुलाई 2025 : 4790
    वृद्धि : 22.55 प्रतिशत

    ट्रैक्टर

    जुलाई 2026 : 341
    जुलाई 2025 : 350
    गिरावट : 2.57 प्रतिशत

    कुल वाहनों की बिक्री

    जुलाई 2026 : 21,124
    जुलाई 2025 : 18,009
    वृद्धि : 17.30 प्रतिशत

    जून 2026 में कुल वाहनों की बिक्री : 22,013
    जुलाई 2026 में कुल वाहनों की बिक्री : 21,124
    गिरावट : 4.03

    शादियों के सीजन से रफ्तार बढ़ने की उम्मीद


    फेडरेशन ऑफ आटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन जेएंडके केचेयरमैन 
    संजय अग्रवाल ने बताया कि मानसून के दिनों में वाहनों की बिक्री स्वाभाविक है, इसलिए जून के मुकाबले आंकड़े कुछ नीचे हैं लेकिन पिछले साल जुलाई में वाहनों की बिक्री से अगर तुलना करेंगे तो इस बार जुलाई में 17.30 प्रतिशत की वृद्धि है।

    खबरें और भी

    अब चूंकि इस महीने से त्योहारों व शादियों का सीजन शुरू हो रहा है, लिहाजा हमें पूरी उम्मीद है कि वाहनों की बिक्री में तेजी आएगी। सीजन में सबसे अधिक तेजी दो पहिया व चार पहिया वाहनों की बिक्री में रहती है जिसके लिए सभी डीलर्स इन दिनों तैयारियों में जुटे हैं।