Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir: देश हो या विदेश चुन-चुनकर मारे जा रहे आतंकी, कोई पाकिस्तान तो कोई कनाडा में मारा गया

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 07:00 AM (IST)

    Jammu Kashmir News 22 फरवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर में आइएस का नेटवर्क मजबूत करने में जुटे एजाज अहमद अहंगर की काबुल में हत्या कर दी गई। वह अफगानिस्तान म ...और पढ़ें

    विदेश में निशाना बने भारत विरोधी आतंकी नोट (प्रतीकात्मक फोटो)
    विदेश में निशाना बने भारत विरोधी आतंकी नोट (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. रियाज अहमद उर्फ अबु कासिम शुक्रवार को गुलाम जम्मू कश्मीर में एक मस्जिद में हुए हमले में मारा गया।
    2. कश्मीर में आतंकियों का चुन-चुनकर सफाया किया जा रहा है

    जम्मू, नवीन नवाज। जम्मू संभाग के राजौरी-पुंछ जिलों में आतंकियों की घुसपैठ कराने का साजिशकर्ता रियाज अहमद उर्फ अबु कासिम शुक्रवार को गुलाम जम्मू कश्मीर में एक मस्जिद में हुए हमले में मारा गया। लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के प्रमुख लांचिंग कमांडरों में शामिल रियाज गुलाम जम्मू कश्मीर में सक्रिय एक राजनीतिक संगठन जम्मू कश्मीर यूनाइटेड मूवमेंट के प्रमुख नेताओं में गिना जाता था।

    विदेश में निशाना बने भारत विरोधी आतंकी

    20 फरवरी, 2023 को रावलपिंडी में हिजबुल के इम्तियाज आलम उर्फ बशीर अहमद पीर की अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी थी। वह कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने में जुटा था।

    22 फरवरी 2023 को जम्मू-कश्मीर में आइएस का नेटवर्क मजबूत करने में जुटे एजाज अहमद अहंगर की काबुल में हत्या कर दी गई। वह अफगानिस्तान में बसा हुआ था। केंद्र सरकार ने उसे चार जनवरी को मोस्टवांटेड आतंकी की सूची में शामिल किया था।

    1996 में कश्मीर की जेल से छूटने के बाद से वह फरार था। माना जा रहा है कि तालिबान ने उसकी हत्या कर दी। 26 फरवरी 2023 को कराची में अल बदर के पूर्व कमांडर सैयद खालिद राजा की हत्या। वह जम्मू-कश्मीर का अल बदर का कमांडर रह चुका था।

    खबरें और भी

    चार मार्च 2023 को पाक के खैबरपख्तून में आतंकी सैयद नूर शोलाबर की हत्या कर दी गई। वह अफगानिस्तान में भी सक्रिय रहा था और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए पाक की मदद कर रहा था।

    छह मई 2023 को खालिस्तान कमांडो फोर्स के स्वयंभू प्रमुख और कुख्यात आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की पाकिस्तान के शहर लाहौर में हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल पर आए दो अज्ञात हमलावरों ने 63 वर्षीय पंजवड़ को उस समय गोली मार दी, जब वह अपनी सोसाइटी में टहल रहा था।

    पंजवड़ 2020 में भारत सरकार की ओर से जारी आतंकियों की सूची में आठवें स्थान पर था। भिंडरांवाला के संपर्क में रहा पंजवड़ नाम बदलकर पाकिस्तान में रह रहा था। 

    18 जून, 2023 को खालिस्‍तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्‍जर की कनाडा के सरे में गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। वह कनाडा में बैठकर पंजाब में टारगेट क‍िल‍िंग करवाता था और भारत के खिलाफ दुष्‍प्रचार चलाता था।