Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात ड्रग तस्कर दिलबाग तीन साथियों के साथ दबोचा; नशीला पदार्थ व हथियार बरामद

    By Jaimbal Choudhary Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Sat, 28 Feb 2026 03:19 PM (GMT+05:30)

    मीरा साहिब पुलिस ने कुख्यात ड्रग तस्कर दिलबाग सिंह और उसके तीन साथियों को रिंग रोड पर गिरफ्तार किया। उनके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और 40 ग्राम न ...और पढ़ें

    पुलिस नाका देख भागने की फिराक में थे ड्रग तस्कर।

    पुलिस नाका देख भागने की फिराक में थे ड्रग तस्कर।

    HighLights

    1. कुख्यात ड्रग तस्कर दिलबाग सिंह मीरा साहिब में गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने तीन अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया।

    3. पिस्टल, कारतूस और 40 ग्राम 'चिट्टा' बरामद हुआ।

    संवाद सहयोगी, मीरा साहिब। स्थानीय पुलिस में एक कुख्यात ड्रग तस्कर दिलबाग सिंह को हिरासत में लेकर बड़ी सफलता हासिल की इसके साथ ही उसके तीन अन्य अपराधिक साथियों को भी हिरासत में लिया गया है। इनके कब्जे से एक पिस्टल कुछ जिंदा कारतूस 40 ग्राम नशीला पदार्थ चिटॉ बरामद किया गया।

    पकड़े गए लोगों की पहचान दिलबाग सिंह निवासी मलिकपुर, नमन कुमार निवासी नौग्राम, संदीप शर्मा सनी शर्मा दोनों निवासी इंदिरा नगर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की देखरेख में स्थानीय पुलिस की टीम ने रिंग रोड पर नाका लगाया था इसी बीच एक स्विफ्ट कार जिसमें यह सभी लोग सवार थे। जब इनको जांच के लिए रोका गया तो इन्होंने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और भागने की कोशिश की।

    इसी बीच थोड़ी दूर तक जवानों ने पीछा करके सभी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों पर से एक कुख्यात अपराधी दिलबाग सिंह पर विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं और कई बार जेल भी जा चुका है। और बाकी के लोग इसके साथी है।

    उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से एक पिस्टल कुछ जिंदा कारतूस और नशीला पदार्थ है बरामद किया गया और अब इसे गहन पूछताछ चल रही है कि आखिर यह रिंग रोड पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए तो नहीं जा रहे थे। उनके अनुसार पुलिस ने लगातार ऐसे अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसा हुआ है जो कि नशा तस्करी में शामिल है या फिर पुराने बदमाश है। ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा।

    खबरें और भी

    ऐसे लोगों को पड़कर पुलिस सलाखों के पीछे डालने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।