Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन का बड़ा कदम, जम्मू राजधानी थर्ड एसी कोच की बढ़ाई संख्या; जानिए डिटेल

    By Dinesh Mahajan Edited By: Rahul Sharma
    Updated: Fri, 10 Apr 2026 01:18 PM (IST)

    रेलवे प्रशासन ने जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राहत दी है। 11 से 24 अप्रैल तक ट्रेन संख्या 12426 में एक अतिरिक्त थर ...और पढ़ें

    रेलवे प्रशासन की अपील, समय रहते बुकिंग कराएं और आरामदायक यात्रा का उठाएं लाभ।

    रेलवे प्रशासन की अपील, समय रहते बुकिंग कराएं और आरामदायक यात्रा का उठाएं लाभ।

    HighLights

    1. जम्मू राजधानी में अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा गया।

    2. 11 से 24 अप्रैल तक मिलेगा यह लाभ।

    3. गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को मिलेगी राहत।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू में आने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को राहत दी है।

    जम्मू मंडल ने चलने वाली ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को न केवल अधिक बर्थ उपलब्ध होंगी, बल्कि कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

    11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक जोड़ा जाएगा अतिरिक्त कोच

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन संख्या 12426 राजधानी एक्सप्रेस में 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा। इस अवधि में यात्रियों को बेहतर और आरामदायक यात्रा सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

    वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों और पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए, अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को यात्रा में राहत मिल सके।

    यात्री इस अतिरिक्त कोच में बर्थ की उपलब्धता की जानकारी आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं और अपनी टिकट बुकिंग करा सकते हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते बुकिंग कराकर आरामदायक यात्रा का लाभ उठाएं।

    खबरें और भी